{"_id":"88c9e8647f3aa012ecebe7c8808a3695","slug":"pray-longevity-for-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज के पर्व पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए दुआ की। बहनों ने उनको तिलक लगाया और भाइयों ने दक्षिणा देकर अपना स्नेह प्रकट किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाई-बहनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। जिले भर में भैया दूज का पर्व मनाया गया।
शिवनगर निवासी भूमिका शर्मा अपने छोटे भाई नित्य प्रकाश को तिलक करके उसकी लंबी आयु की प्रार्थना करती हुई। इस पर्व को भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं।
विज्ञापन
इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध व प्रेमभाव की स्थापना करना है। इस दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं।
इस दिन बहनें भाइयों के स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगल कामना करके तिलक लगाती हैं। इस दिन बहनें भाइयों को तेल मलकर गंगा यमुना में स्नान भी कराती हैं।
विज्ञापन
यदि गंगा यमुना में नहीं नहाया जा सके तो भाई को बहन के घर नहाना चाहिए। यदि बहन अपने हाथ से भाई को जिमाए तो भाई की उम्र बढ़ती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
यम द्वितीया मनाई
ऐलनाबाद। भैयादूज पर शहर भर में बहनों ने अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की, भाई-बहन के प्यार के प्रतीक इस पर्व के बारे में पुरातन मान्यताएं कहती हैं कि आज के दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं, जिसे यम से मुक्ति की कामना के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए इसका दूसरा नाम यम द्वितीया भी है।