फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Posts reserved for 'village government'

‘गांव की सरकार’ के लिए हुए पद आरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Posts reserved for 'village government'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा/ओढां। पंचायत चुनाव की आहट के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी तक इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पंचायतों में पदों को आरक्षित करने के लिए ड्रॉ निकाले जा रहे हैं। बुधवार को खंड बडागुढ़ा व ओढां में बीसी-ए के आरक्षित पदों को लेकर एसडीएम कालांवाली की अध्यक्षता में ड्रा निकाले गए। इस ड्रा ने कई उम्मीदवारों के चेहरों पर खुशी तो कई उम्मीदवारों के चेहरे पर मायूसी ला दी। ड्रा निकाले जाने के बाद उम्मीदवारों की भी तैयारियों का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। अब सिर्फ चुनाव की घोषणा का इंतजार है।
बुधवार को बडागुढ़ा खंड में बीसी-ए के आरक्षित पदों को लेकर निकाले गए ड्रॉ में 4 पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें गांव भंगू में महिला, सहारनी में पुरुष, बीरूवालागुढ़ा में पुरुष व बुढ़ाभाणा में महिला उम्मीदवार शामिल हैं। बाकी शेष बचीं 24 पंचायतें अनारक्षित रहेंगी। बडागुढ़ा खंड में कुल 44 पंचायतें हैं। वहीं अनुसूचित वर्ग में 16 पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें 8 पंचायतों में महिलाओं के पद आरक्षित रहेंगे। इन 8 पंचायतों में गांव बुर्जभंगू, कुरंगावाली, मल्लेवाला, नागोकी, पंजुआना, रघुवाना, साहुवाला प्रथम व सुखचैन शामिल हैं। अनुसूचित जाति महिला के अलावा 8 पंचायतें आरक्षित की गई हैं, जिनमें गांव भागसर, शेखुपुरिया, लहंगेवाला, मत्तड़, नेजाडेला खुर्द, पक्का शहीदां व रोड़ी शामिल है। खंड के 44 गांवों में 436 पंच पदों में से 161 पद अनुसूचित जाति हेतु, 38 बीसी-ए के लिए तथा बाकी 237 पद सामान्य रहेंगे। वहीं बडागुढ़ा खंड में पंचायत समिति के कुल 23 वार्ड हैं, जिनमें से 9 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगे।इसमें 5, 11, 13 व 16 महिलाओं के लिए तथा 1, 10, 12, 15, 23 पुरुषों के लिए हैं। बीसी-ए में वार्ड नंबर 19 व 21 पुरुष के लिए आरक्षित हैं। वहीं 12 पद सामान्य के लिए रहेंगे। इनमें 3, 6, 8, 14, 18, 20 व 22 महिला तथा 2, 4, 7, 9, 17 पुरुषों के लिए शामिल है।
विज्ञापन

ओढां में 37 पंचायतों का ड्रॉ
ओढां खंड मेें 3 पंचायतें बीसी-ए के लिए आरक्षित की गई हैं। जिसमें असीर, देसू मलकाना व ओढां शामिल हैं। 13 पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमेें 7 पंचायत गांव आनंदगढ़, जलालआना, कालांवाली, माखा, नौरंग, रोहिड़ांवाली व टप्पी अनुसूचित जाति पुरुष के लिए और 6 पंचायत नुहियांवाली, जंडवाला जटान, किंगरे, मिठड़ी व तख्तमल महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। 21 पंचायतें सामान्य के लिए होंगी। 37 ग्राम पंचायतों में 393 पंच पदों में से 130 पद अनुसूचित जाति के लिए, बीसी-ए के लिए 33 तथा 230 पद सामान्य के लिए होंगे। खंड में पंचायत समिति के कुल 21 वार्डों में से सात अनुसूचित जाति के लिए, 1 बीसी-ए के लिए व 13 सामान्य के लिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रा ने लटकाए कइयों के चेहरे तो कइयों में दिखी खुशी
पंचायती चुनावों को लेकर उम्मीदवारों ने वोट बैंक के लिए काफी मेहनत कर रखी थी, लेकिन ड्रॉ ने कइयों के चेहरे लटका दिए तो वहीं कइयों के चेहरे पर खुशी देखी गई। ड्रा निकलने के बाद कई उम्मीदवारों का चुनावों हेतु रास्ता साफ हो गया है। जिन उम्मीदवारों के रास्ते बंद हुए हैं, उन्होंने अपने पक्ष के उम्मीदवारों को लेकर मंत्रणा भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed