फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Portal stalled for three days: Officers are preparing to send notices on property tax, with 50 percent discount in interest, the holders are not able to fill

तीन दिन से पोर्टल ठप : धारक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट के साथ नहीं भर पा रहे प्रॉपर्टी टैक्स पर अधिकारी कर रहे नोटिस भेजने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Portal stalled for three days: Officers are preparing to send notices on property tax, with 50 percent discount in interest, the holders are not able to fill
प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित नोटिस तैयार करते नगर परिषद के अधिकारी। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सरकार ने शहरवासियों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज में 50 प्रतिशत छूट दी है, लेकिन पिछले तीन दिन से पोर्टल ठप है। ऐसे में शहरवासी न तो टैक्स भर पा रहे हैं और न ही सरकारी योजना का लाभ उठा पा रहे हैं। पोर्टल कब चलेगा, इसका अधिकारियों और कर्मचारियों के पास जवाब भी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।
शहरी क्षेत्र के प्रॉपर्टी का टैक्स नगर परिषद की ओर से वसूल किया जाता है। शहर में करीब 80 हजार प्रॉपर्टी धारक हैं। प्रॉपर्टी टैक्स भरने की पहले 31 दिसंबर तक निर्धारित अवधि थी, लेकिन सरकार ने इसमें विस्तार कर दिया। अब 31 जनवरी तक जो धारक पूरा बकाया जमा करवा देगा, उसे जुर्माना राशि में आधी छूट देने की योजना शुरू की गई है। ऐसे में जिन प्रॉपर्टी धारकों ने टैक्स जमा नहीं करवाया था, वे अब नगर परिषद कार्यालय आने शुरू हो गए हैं। लेकिन अब पिछले तीन दिन से पोर्टल ही ठप है। ऐसे में टैक्स की न तो जानकारी मिल पा रही है और न ही राशि जमा हो पा रही है। आमजन कार्यालयों के चक्कर काटकर परेेशान हो रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय में टैक्स जमा करवाने आए खैरपुर निवासी मोहन लाल, एमसी कॉलोनी निवासी राकेश कुमार, बी-ब्लॉक निवासी मनोज, रोड़ी बाजार निवासी तारा चंद ने बताया कि वे टैक्स भरने के लिए आए थे, लेकिन यहां बैठे कर्मचारियों का कहना है कि पोर्टल बंद है। कब तक चालू हो पाएगा, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

टैक्स न भरने वालों का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
नगर परिषद की ओर से करीब 94 लाख रुपये टैैक्स के रूप में वसूल किए जाने हैं। इसमें से चार दिन पहले तक करीब 60 लाख रुपये के बीच रिकवरी हो चुकी है। अब नगर परिषद कर्मचारियों ने डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है। रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और हिसाब-किताब तैयार किया जा रहा है। जिन प्रॉपर्टी धारकों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं करवाया है, उन्हें अब नगर परिषद की ओर से नोटिस भेजे जाएंगे। पहले ऐसे प्रॉपर्टी धारकों को सूची में शामिल किया जाएगा, जिनकी ओर लाखों रुपये की बकाया राशि है। इसके बाद कम बकाया वालों को नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभाग भी नहीं जमा करवा रहे टैक्स, आपसी लेन-देन का हो रहा टकराव
सरकारी विभाग भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने में आनाकानी कर रहे हैं। नगर परिषद की ओर से कई विभागों को पत्र भी लिखा गया है। ऐसे में उक्त विभाग ही नगर परिषद को वापस पत्र भेजकर तर्क दे रहे हैं कि उन्हें ही पैसा लेना है। ऐसे में कई विभागों के बीच आपसी टकराव की स्थिति भी है। इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों की पिछले सप्ताह ही बिजली निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी हो चुकी है। अब उम्मीद है कि सरकारी विभाग भी बकाया टैक्स की राशि जमा करवाएंगे।
बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने में निर्धारित छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा आगे आएं और टैक्स अदा करें। जो टैक्स जमा नहीं करवाएंगे। उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।

अभी पोर्टल तीन दिन से बंद है। तकनीकी खराबी आई है। इस कारण टैक्स नहीं भर पा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पोर्टल चालू हो जाएगा और निर्बाध रूप से काम चल पड़ेगा। - मनीष कुमार, इंचार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed