फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Portable toilets in name only, spout no water

सिर्फ नाम के पोर्टेबल शौचालय, टोंटी न पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Portable toilets in name only, spout no water
शहीद उधम सिंह पार्क के पास बने शौचालय के पास फैली गंदगी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर में अलग-अलग स्थानों पर 15 पोर्टेबल और 15 फिक्स शौचालय बनाए गए हैं। जिसकी देखरेख और साफ सफाई का जिम्मा ठेकेदार को सौंपा गया है। लेकिन इन शौचालयों में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही साफ सफाई की। पोर्टेबल शौचालयों में टोंटी और पानी की टंकी तक गायब है। वहीं पार्कों और अन्य स्थानों पर बने पक्के शौचालयों में केवल पेशाब करने की सुविधा है जबकि शौच करने वाले कमरे में ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से ठेके का टेंडर लगाकर इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार को सौंपी गई है। लेकिन ठेकेदार का कोई भी कर्मचारी इनकी देखरेख करता हुआ दिखाई नहीं देता। शौचालयों पर लंबे समय से ताले लटके हुए हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है।
विज्ञापन

शौच करने वाले कमरों में लटके हैं ताले
शहर के सभी पार्कों में शौचालयों की सुविधा है। शहर के टाउन पार्क, रेलवे पार्क, भादरा पार्क, नेहरू पार्क में शौचालय बना है। लेकिन नेहरू पार्क और भादरा पार्क में स्थित शौचालय की स्थिति बेहद खराब है। साफ सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं रेलवे पार्क और नेहरू पार्क में साफ सफाई को लेकर कर्मचारी तैनात है लेकिन शौच करने वाले कमरों पर ताले लगे हैं। वहीं शहर के हुडा कांप्लेक्स में दो सार्वजनिक शौचालय है। इसमें से एक शौचालय को लंबे समय से बंद पड़ा है जबकि दूसरे की स्थिति कुछ बेहतर है। लेकिन यहां भी शौच करने वाली जगह पर ताले लटके हैं। हुडा कांप्लेक्स में निजी शिक्षण संस्थान होने के कारण छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है। जिसके कारण छात्राओं को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों के लिए रखे हैं मोबाइल शौचालय
शहर में बड़े और सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन होने पर मोबाइल शौचालयों को इस्तेमाल में लाया जाता है। नगर परिषद के पास कुल छह मोबाइल शौचालय है। इनमें से कई मोबाइल शौचालय दमकल विभाग में खड़े है तो कई नगर परिषद कार्यालय में खड़े है जबकि एक मोबाइल शौचालय को पुलिस लाइन में रोका गया है। विभाग की ओर से नए शौचालय लिए जाते हैं लेकिन इनकी देखरेख और अन्य व्यवस्था न होने के कारण यह भी जल्द ही खराब और कंडम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed