{"_id":"67a8f22bb15601d0c60204ad","slug":"poor-cleanliness-in-road-water-flowing-in-the-streets-sirsa-news-c-128-1-sir1002-132945-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोड़ी में चरमराई सफाई, गलियों में बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोड़ी में चरमराई सफाई, गलियों में बह रहा पानी
Sun, 09 Feb 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। गांव के ज्यादातर इलाकों में कचरे के ढेर लगे रहते हैं। गांव के मुख्य बस स्टैंड के नजदीक, मुख्य बाजार के आसपास व की गलियों में मोहल्लों में और चौराहों पर कचरे के ढेर लगने से आमजन को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गलियों से नालियां ब्लॉक होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। कई बार पंचायत से गुहार लगाने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
वहीं रोड के किनारे लगे कचरे के ढेरों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ग्रामीण सतनाम सिंह, बलकौर सिंह, काली सिंह व सुरजीत सिंह का कालांवाली रोड व जटाना कलां रोड सहित कई इलाकों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। नियमित रूप से कचरा नहीं उठने से इन इलाकों में चारों गंदगी ही दिखाई दे रही है। ऐसे में कचरे के ढेरों से आती बदबू लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। वहीं कचरे के ढेरों पर के बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं। गंदे पानी के फैले होने के कारण गलियों से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीण ने इस बारे में कई बार ग्राम पंचायत व सफाई कर्मचारियों को सूचना दे चुके हैं। इसके बाद सफाई कर्मचारी सिर्फ नालियों की सफाई कर कचरा किनारे पर छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद लगातार कचरे के ढेर का आकार बढ़ता ही चला जाता है। कुछ वार्डों में तो सफाई व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी है कि सुबह जब घरों में पानी की सप्लाई आती है, तो नालियां ओवरफ्लो होने लगती हैं।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::::::::
सभी उपकरण होने के बावजूद भी नहीं हो रही सफाई
ग्राम पंचायत ओडीएफ मुक्त रोड़ी बनाने का दावा करती नजर आती है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। गांव में सफाई करने के लिए 6 सफाई कर्मचारी, 4 रिक्शा व सूखा और गीला कचरा उठान के लिए विभाग के द्वारा ट्रैक्टर ट्राॅली भी मुहैया करवाया गया था, लेकिन सभी उपकरण होने के बावजूद भी गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। ग्रामीणों के अनुसार रोड़ी में एक साल पहले कालांवाली रोड के साथ बने हुए निकासी नाले की सफाई की गई थी। इसके बाद से ही नाला पूरी तरह से मिट्टी से भरा हुआ है। नाला ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी लगातार सड़क पर फैल रहा है। इसके कारण राहगीरों को भी मुंह बांधकर निकलना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बॉक्स
गांव रोड़ी में सफाई करने के लिए 6 सफाई कर्मचारी, 4 रिक्शा व सूखा और गीला कचरा उठान के लिए विभाग के द्वारा ट्रैक्टर ट्राॅली भी मुहैया करवाया गया है। ग्राम पंचायत के पास कचरा डालने के लिए कोई पंचायती जगह नहीं है। -आजाद हसन, पंचायत सचिव बड़ागुढ़ा।