फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police teams organized sports competitions in villages

Sirsa News: पुलिस की टीमों ने गांवों में करवाईं खेल प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police teams organized sports competitions in villages
 गांव के खेल मैदान में खेलते हुए ​खिलाड़ी। 
डबवाली। जिला पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गावों में खेल प्रतियोगिताएं करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने व स्वस्थ व आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी। गांव सालमखेड़ा खेड़ा व सिंहपुरा में कबड्डी, गांव जलालआना व गांव ख्योवाली में फुटबाल ने गांव चौटाला में वॉलीबाल, गांव गोरीवाला में क्रिकेट आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन


जागरूकता अभियान के पुलिस टीमों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व खेलों के महत्व के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है। नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं। नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा एक समस्या है जिसके समाधान के लिए शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है। नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। इस दौरान एसपीओ सतपाल सिंह, एसपीओ जगरूप, एसपीओ विक्रमादित्य, एसपीओ नाजर सिंह, एसपीओ राजेंद्र, एसपीओ निवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed