फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police inspired youth in Hassu to give up drugs and play

Sirsa News: पुलिस ने हस्सु में युवाओं को नशा छोड़ खेलने के लिए किया प्रेरित

Sat, 19 Oct 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 19 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police inspired youth in Hassu to give up drugs and play
गांव हस्सु में प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे युवा
सिरसा/डबवाली। गांव हस्सु के खेल स्टेडियम में पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से डीएसपी राजीव कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने मौजूद युवाओं से कहा कि डबवाली में पुलिस की टीमें गांवों में जाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर उन्हें खेलों से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलों से नाता जोड़े तथा अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक डबवाली के दिशा निर्देशानुसार अनुसार जिला भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जहां नशा के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया जा रहा है, वहीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें खेलों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि युवा गलत संगत का शिकार होकर नशे का शिकार न
विज्ञापन

होने पाए।

उन्होंने स्टेडियम में मौजूद युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया और कहा कि युवा उज्ज्वल भारत का भविष्य है, इसलिए नशे से दूर रहे तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed