{"_id":"66df5f8c5dd3b3717e0d5c75","slug":"police-arrested-two-youths-from-jaipur-in-case-of-cyber-fraud-sirsa-news-c-128-1-slko1008-125413-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को जयपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को जयपुर से किया गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 98 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंद्रभान वासी मौजगढ़ (अबोहर) पंजाब तथा जतिन निवासी नोहर, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 8 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपियों ने सिरसा की शास्त्री कॉलोनी निवासी विशाल, राजेंद्र तथा गांव रूपाणा के दीपक से शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर जून व जुलाई के दौरान 98 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए गए थे।