फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pm Modi lays foundation stone of Shaheed Udham Singh Foundation

Sirsa News: मंत्री से पहले ही शहीद ऊधम सिंह फाउंडेशन का किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi lays foundation stone of Shaheed Udham Singh Foundation
शहीद उधम सिंह पार्क का शिलान्यास करते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह। संवाद - फोटो : Sirsa
रानियां। शहीद ऊधम सिंह पार्क में स्थापित होने वाली प्रतिमा के फाउंडेशन का शिलान्यास बुधवार को मुख्य अतिथि के पहुंचने से पहले ही कर दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दोपहर 12 बजे पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने फाउंडेशन का फिर से शिलान्यास किया।
विज्ञापन

पार्क में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट फाउंडेशन (नींव) तैयार करवा रहा है। जिसका शिलान्यास बुधवार को शहर के गणमान्य लोगों के अलावा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सुबह 9 बजे ही कर दिया। इसी फाउंडेशन का शिलान्यास नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुधवार को करवाए जाने के लिए हल्का विधायक एवं बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया हुआ था। फाउंडेशन कार्यक्रम में नगरपालिका के चेयरमैन मनोज सचदेवा उर्फ बावा, नगर पालिका सचिव आशीष स्वामी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर बूटा सिंह, पाला सिंह प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आमंत्रित नहीं किए जाने से थी नाराजगी
पूर्व विधायक रामचंद, ट्रस्ट सचिव जरनैल सिंह चंदी, जसवंत सिंह फिरोजाबाद, केवल सामा, मनवीर सिंह आदि ने बताया कि पार्क में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पहले से ही लगी हुई थी। जिसकी देखभाल ट्रस्ट द्वारा की जा रही थी। अब जब इस प्रतिमा में कुछ बदलाव किया जा रहा था तो प्रशासन ने उन्हें विश्वास में नहीं लिया और न ही इसके शिलान्यास के अवसर पर उन्हें आमंत्रण दिया गया। जिससे शहर के लोगों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मन में प्रशासन के प्रति नाराजगी थी। इसी विरोध के चलते उन्होंने मंत्री के आने से पहले गुरुद्वारे में एकत्रित होकर खुद ही शिलान्यास करने का निर्णय लिया। इस मौके पर निर्मल सिंह बसरा, गुरमेल सिंह, महिंदर सिंह, बलविंदर सिंह प्रधान, हरकृष्ण ढोत्त, आत्म प्रकाश हरपाल सिंह, प्रधान अवतार सिंह, नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, बलविंदर सिंह, केवल कृष्ण समा, हरजिंदर सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन के शिलान्यास के संबंध में पहले नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर पार्षदों को अवगत करा दिया था। जबकि ट्रस्ट के पदाधिकारियों को कोई आमंत्रण नहीं भेजा गया था।
- आशीष स्वामी। सचिव नगर पालिका रानियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed