{"_id":"6a5d0ef6fad3761c11088ab0","slug":"pistol-thief-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161770-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लाइसेंसी पिस्टल चोरी मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लाइसेंसी पिस्टल चोरी मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव किराड़कोट निवासी व्यक्ति की कार से चोरी हुई लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल का मामला एबीवीटी स्टाफ सिरसा ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर चोरी की गई पिस्टल बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि गांव किराड़कोट निवासी अजीत पाल सिंह ने बड़ागुढ़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि अजीत पाल सिंह अपनी लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल कार के डैशबोर्ड में रखते थे, जो 23 जून को गायब मिली।
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एबीवीटी स्टाफ को सौंपी। स्टाफ ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर ढाणी सवाईपुर गांव बप्पा निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुमित कुमार ने चोरी स्वीकार की। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।