फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pink boxes were installed in schools, disappeared in two years

स्कूलों में लगाए गए थे पिंक बॉक्स, दो साल में ही गायब

Sun, 04 Apr 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pink boxes were installed in schools, disappeared in two years
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बाहर आतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Sirsa
छात्राओं से छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सभी विद्यालयों में पिंक बॉक्स लगाने के आदेश दिए थे। आदेशों के बाद विद्यालयों में अलग-अलग स्थानों पर पिंक बॉक्स भी लगवा दिए गए, लेकिन दो साल पश्चात अब कई स्कूलों में पिंक बॉक्स ही गायब हो चुके हैं। बता दें कि अमर उजाला टीम ने शनिवार को खैरपुर स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनाज मंडी स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल और बेगू रोड स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर मुआयना किया, लेकिन यहां पिंक बॉक्स नहीं लगे मिले।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में पुलिस प्रशासन ने स्कूलों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अश्लील फब्तियां जैसी घटनाएं रोकने के लिए पिंक बॉक्स योजना तैयार की थी। योजना के तहत पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों में गुलाबी रंग के शिकायत बॉक्स लगवाए थे, जिनकी चाबियां स्थानीय थाना प्रभारी के पास थीं। इस बॉक्स में स्कूली छात्राएं अपनी शिकायत लिखकर डालती हैं और छात्रा का नाम गोपनीय रखा जाता है, लेकिन स्कूल प्रशासन इन आदेशों को भूल चुका है। जिले के स्कूलों में पिंक बॉक्स ही नहीं हैं, जहां छात्राएं अपनी शिकायत लिखकर डाल सकें।
विज्ञापन

इस बारे में छात्राओं ने बताया कि जब से हमने दाखिला लिया है, तब से यहां कोई शिकायत पेटिका नहीं है। पूछने पर छात्राओं ने बताया कि बहुत बार ऐसा होता है कि कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं, जो हम अध्यापक के सामने जाकर नहीं बता सकतीं, लेकिन कोई ओर चारा न होने के कारण समस्याएं मन में ही दबाकर रखनी पड़ती हैं। इस संदर्भ में स्कूल अधिकारियों ने बताया कि पिंक बॉक्स में शिकायतें ही नहीं आती हैं। हमारे पास सीधे बच्चियां अपनी शिकायतें लेकर पहुंच जाती हैं, जिससे उनकी शिकायत का निवारण किया जाता है। जब उनसे कहा गया कि स्कूल में पिंक बॉक्स है ही नहीं तो उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से ही पिंक बॉक्स उतरवाया गए हैं, क्योंकि स्कूल में पेंट का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छात्राओं की सुविधा के लिए पिंक बॉक्स लगवाए गए थे, लेकिन स्कूल में पेंट का कार्य चलने के दौरान उतरवाए गए थे। छात्राओं को किसी तरह की परेशानी होती है तो वे कार्यालय में पहुंचकर भी जानकारी दे देती हैं। उनकी शिकायत का निपटान किया जाता है।
- कुलदीप कौर, प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
वर्जन
स्कूल में दो बॉक्स लगाए गए थे, जिनमें छात्राओं की समस्याएं आती थीं। उनमें से अभी एक एक्टिव है। दूसरा जल्द ही ओपन करवा दिया जाएगा।
- मदन मलिक, प्रिंसिपल मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed