फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PG examinations from tomorrow, 43 examination centers set up in Sirsa and Fatehabad

सीडीएलयू : पीजी की परीक्षाएं कल से, लेकिन एक दिन पहले छात्र संगठनों की प्रदर्शन की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
PG examinations from tomorrow, 43 examination centers set up in Sirsa and Fatehabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से जहां एक ओर स्नातक स्तरीय परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं वहीं दूसरी ओर स्नातकोत्तर यानी पीजी की परीक्षाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी। नैक की टीम का दौरा हो चुके हैं, ऐसे में अब छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। सोमवार से ज्ञापन सौंपने, विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू कर सकते हैं। छात्र संगठनों की दो मुख्य मांगें हैं जिनमें 28 वर्ष से ज्यादा उम्र के पासआउट विद्यार्थियों को कैंपस में दाखिला न देने वाले फैसला का वापस लेना और परीक्षा में एनी फाइव का विकल्प देना शामिल है।
सीडीएलयू की ओर से शनिवार से स्नातक स्तरीय कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालय कैंपस में परीक्षा केंद्र बना दिए गए। अब 12 जुलाई से पीजी की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इसके लिए सीडीएलयू की ओर से सिरसा और फतेहाबाद में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर यूजी-पीजी कक्षाओं के करीब 55 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। छात्र संगठन परीक्षा में एनी फाइव विकल्प की मांग कर रहे हैं। यानी प्रश्न पत्र में से कोई भी पांच प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थी दे पाएं, लेकिन सीडीएलयू इसे लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन

--------------
दाखिला के लिए 28 की उम्र निर्धारित करने पर भी रोष
सीडीएलयू प्रशासन ने एक फैसला लिया है। इसके तहत सीडीएलयू से पासआउट जो भी विद्यार्थी 28 की आयु पार कर चुका होगा, उसे तीन प्रोफेशनल कोर्स को छोड़कर अन्य किसी भी कोर्स में दाखिला नहीं दिया जाएगा। इस फैसले का खुलासा होने के बाद विद्यार्थियों में रोष है। नियम में बदलाव की मांग को लेकर अब छात्र संगठनों की बैठकर रविवार देर शाम हुई और रणनीति तैयार की। वहीं दूसरी ओर इनसो, एबीपी और अन्य संगठनों ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए...किस छात्र संगठन का क्या है प्लान
- इनसो की ओर से घोषणा की गई है कि 28 वर्ष आयुवर्ग और एनी फाइव की मांग को लेकर सोमवार को सीडीएलयू के प्रशासनिक भवन में विद्यार्थी एकत्र होंगे। इस दौरान ज्ञापन सौंपा जाएगा और रोष भी जताया जाएगा। इनसो के नेता संजय बिश्नोई ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विद्यार्थी परिषद के सुमित मेहता बताते हैं कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी 28 आयु वर्ग के मुद्दे को लेकर डीसी को ज्ञापन भेजा जाएगा और सीडीएलयू के अधिकारियों से मौखिक तौर पर बातचीत की जाएगी। संयुक्त मोर्चा की ओर से भी विद्यार्थी एकत्र होंगे लेकिन प्रदर्शन या ज्ञापन को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है।

यूजी की शुरू हो चुकी हैं परीक्षाएं : प्रो. राजकुमार सलार
यूजी की परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं, जबकि पीजी की परीक्षाएं 12 जुलाई से शुरू होंगी। इसकी तैयारियां हो चुकी है और नकल रहित परीक्षा के लिए व्यवस्था कर ली गई है। इस बार हमारा प्रयास है कि परीक्षा खत्म होते ही 20 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम भी जारी करें ताकि विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में दाखिला लेने में परेशानी न हो। इतना ही नहीं परीक्षा का शेड्यूल भी लंबा खींचने के बजाय सीमित कर दिया है ताकि सभी परीक्षाएं जल्द पूरी की जा सकें। -प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed