फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Petrol pump operator father-son duo fight, robbers flee

Sirsa News: पेट्रोल पंप संचालक पिता-पुत्र ने किया मुकाबला तो भागे लुटेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump operator father-son duo fight, robbers flee
बडागुढ़ा में स्थित पेट्रोल पंप, यहां पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने का किया था प्रयास । - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा (सिरसा)। गांव बडागुढ़ा में मंगलवार रात बाइक सवार हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने पेट्रोल पंप संचालक-पिता और पुत्र पर हमला बोल दिया। एक लुटेरे ने मुट्ठी में लिया मिर्ची पाउडर सभी पर फेंक दिया। साहसी पंप संचालक पिता-पुत्र व कारिंदे ने उनका मुकाबला किया तो लुटेरे फरार हो गए। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए नाकाबंदी कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 7.45 बजे किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। पंप पर संचालक हरदेव सिंह, उसका बेटा हरपाल सिंह, पत्नी रत्न कौर तथा कारिंदा सुभाष मौजूद थे। रत्न कौर सो रही थीं तथा अन्य सभी हिसाब मिला रहे थे। इसी दौरान दो लुटेरे तलवार व कापा लेकर तेजी के साथ अंदर दाखिल हुए। एक लुटेरा गेट पर खड़ा रहा। लुटेरे ने मुट्ठी में लिया मिर्ची पाउडर सभी पर फेंक दिया। हरपाल सिंह के चश्मा लगे होने व कारिंदे सुभाष के टोपी ओढ़े होने की वजह से मिर्ची पाउडर उनकी आंखों में नहीं गिरा, जबकि हरदेव की आंखों में थोड़ा बहुत पाउडर गिरा। हमला होने पर सचेत हुए सुभाष व हरपाल ने लुटेरों के साथ हाथापाई करते हुए कुर्सियां उठाकर उन पर फेंक दी। इस पर घबराए दो लुटेरे बाहर की तरफ भागे और तीसरे साथी के साथ बाइक से होकर फरार हो गए। इस हाथापाई में हरदेव सिंह, हरपाल सिंह व कारिंदे सुभाष को मामूली चोटें लगी हैं। वहीं, पूरी घटना पंप पर लगे कैमरों में कैद हो गई। सूचना के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरे गांव बीरूवाला गुढ़ा की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

तीन बजे बैंक में जमा करवा दी थी नकदी
पंप संचालक हरदेव सिंह के मुताबिक वे दिनभर की नकदी शाम से पहले बैंक में जमा करवा देते हैं। वारदात से पहले वे करीब 3 बजे पूरा कैश बैंक में जमा कराकर आए थे। वारदात के समय पंप पर 10 हजार के आसपास की नकदी थी। हरदेव सिंह ने बताया कि पंप बंद करने का समय होने के चलते वे दिनभर का हिसाब मिला रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप संचालक के बेटे हरपाल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
- प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, बडागुढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed