{"_id":"63ebc9156f63286bb60a8bc1","slug":"person-slept-in-the-house-by-burning-beedi-at-night-scorched-due-to-fire-died-sirsa-news-c-21-1-56252-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: रात को बीड़ी जलाकर घर में सोया था व्यक्ति, आग लगने से झुलसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: रात को बीड़ी जलाकर घर में सोया था व्यक्ति, आग लगने से झुलसा, मौत
Tue, 14 Feb 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन ।
सिरसा। पीर बस्ती में रात के समय व्यक्ति के बीड़ी जलाकर सोने से घर में आग लग गई। आग में झुलसने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान घर की छत भी गिर गई। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचा। पुलिस ने रिश्तेदारों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
परिजन हरबंस लाल ने बताया कि 50 वर्षीय नाथूराम निवासी पीर बस्ती में ही रहता था। वह शराब का अधिक सेवन करता था। रात के समय वह बीड़ी जगाकर सो गया। इसके कारण उसके घर में आग लग गई। आग में झुलसने से उसकी मौत हो गई। घर में वह अकेला ही रहता था। मामले की सूचना उनके रिश्तेदारों को दी गई। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला है। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने उसके शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।
वर्जन
घर में आग लगने के कारण छत गिरी है। इससे मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया है। - शीशपाल, सब्जी मंडी चौकी प्रभारी, सिरसा।