फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pepols will be solidarily on the against of corona

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों ने एकलुटता का दिया परिचय

Sun, 22 Mar 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
pepols will be solidarily on the against of corona
pepols will be solidarily on the against of corona - फोटो : Sirsa
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल द्वारा जनता कर्फ्यू में लोगों से सहयोग की अपील का असर जिला में बखूबी देखने को मिला। लोगों ने घरों में रहकर जनता कर्फ्यू में अपनी भागीदारी करके कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लगभग 9 लाख लागों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। सिरसा जिला की सड़के सुनसान दिखी। दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा था। चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा। खुद डीसी राकेश चंद्र बिढान ने एसडीएम जयबीर यादव के साथ शहर का दौरा किया और पूरे हालात का जायजा लिया। लोगों ने अपने को घरों में बंद कर लिया। सड़कों पर आवाजाही न के ही बराबर थी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जिले की जनता ने कोरोना के खिलाफ एकजुटता से जंग लड़ने को जनता कर्फ्यू को पूरा सहयोग दिया। जिला मुख्यालय के अलावा, ऐलनाबाद, कालांवाली और डबवाली उप मंडल क्षेत्र के बाजार पूरी तरह बंद हैं। दोपहर तक भी शहर की सड़कें वीरान हैं और लोग समझदारी दिखाते हुए घर पर ही रहे। हालांकि जरूरी सेवाओं जैसे दूध, राशन, दवा स्टोर और अस्पताल खुले हैं। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के लिए चिकित्सक की ड्यूटियां लगाई गई हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की मुख्य सड़कें भी वीरान नजर आईं। ऐतिहात के तौर पर सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय और राज्य मार्गों सहित सड़कों को किनारे बने ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट बंद रहे। उपायुक्त ने भी लोगों से जनता कर्फ्यू में लोगों से सहयोग की अपील की थी, जिस पर लोगों ने अमल करते हुए अपने घरों रहकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद ने की पूरे शहर की धुलाई
नगर परिषद व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने गाड़ियों और टैंकर से पूरे शहर की धुलाई की। दोनों विभागों के सफाई कर्मचारियों ने पहले सुबह सफाई की और फिर पूरे शहर को अग्निशमन गाड़ियों के माध्यम से सेनेटाइज किया। शहर के सभी चौक और मुख्य चौराहों की धुलाई की गई। नगर परिषद के सचिव गुरशरण सिंह ने बताया कि मुख्य मार्गों को सैनिटाइज किया गया है। इसके अतिरिक्त लघु सचिवाल, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक जगहों को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को लोगों ने घरों में बजाई ताली और थाली
जनता कर्फ्यू के सफल होने के बाद शाम पांच बजे लोगों ने अपने घरों के छतों पर खड़े होकर इस निर्णय का स्वागत किया। लोगों ने कोरोना को हराने के लिए दिन रात एक कर जुटे स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षा में लगे जवानों के सम्मान और जनता कर्फ्यू के सफल होने पर तालियां और थालियां बजाई।

लड़ाई में लोगों का प्रशासन को मिल रहा सहयोग
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान के आदेशा अनुसार शहर की सड़कों को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से ब्लीचिंग पाउडर घोल से सड़कों को साफ किया जा रहा है। इस कार्य में नगर परिषद व अग्निशमन विभाग की गाड़ियां की कुल दस गाड़ियां लगी हुई थी। नगर परिषद कर्मियों द्वारा शहर के सभी अस्पतालों, मुख्य रोड़ और कॉलोनियों को कवर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर परिषद सफाई कर्मचारियों को ब्लीचिंग पाउडर से घोल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। कोरोना वायरस की इस लड़ाई में लोगों का प्रशासन को पूरा सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

pepols will be solidarily on the against of corona

pepols will be solidarily on the against of corona- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed