फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People took to the streets in the murder of a minor, three hours of dharna gave an ultimatum to the police for three days

नाबालिग की हत्या मामले में सड़कों पर उतरे लोग, तीन घंटे धरना दे पुलिस को तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets in the murder of a minor, three hours of dharna gave an ultimatum to the police for three days
डिंग मंडी में नाबालिगा दुष्कर्म मामले कैंडल मार्च निकालते ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जिसके कारण अब लोगों में काफी रोष है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को लोगों ने शहर में पहले प्रदर्शन किया फिर करीब तीन घंटे तक लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो एसपी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 10 बजे शहर की 12 से अधिक संस्थाओं के सदस्य और आमजन पहले बाल भवन के समक्ष एकत्र हुए। इसके बाद वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित लोगों को देखकर लघु सचिवालय और एसपी कार्यालय के समक्ष बैरिकेड लगा प्रदर्शनकारियों को पीछे ही रोक दिया। इस पर आक्रोशित लोग लघु सचिवालय के रोड पर ही धरना लगाकर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत, आदि धर्म समाज, भारतीय सेवा समिति, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड समाज सुधार समिति, शहीदे ए आजम स्टूडेंट संस्था, युवा संत कबीर सेवा समिति, भीम आर्मी व खैरेकां क्लब और अन्य संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। इस पर पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे सदस्यों में से किन्हीं पांच लोगों को एसपी से मिलाने की बात कही। लेकिन धरनारत लोग एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। धरनारत लोगों का कहना था कि वारदात को एक हफ्ते से ऊपर हो चुका है लेकिन पुलिस के पास आरोपी तो दूर की बात कोई सबूत तक नहीं है। इस मामले में राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसके कारण मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से नहीं मिला संतोषपूर्ण जवाब तो डीसी कार्यालय पहुंचे सदस्य
प्रशासन की तरफ से बुलावा आने पर हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत के जोन प्रभारी विरेंद्र पहवाल, भारतीय सेवा समिति राष्ट्र अध्यक्ष साहिल इलाहबादी व उनके साथ पांच सदस्य पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन से मिले। प्रभारी विरेंद्र पहवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया इसलिए वह वहां से वापस आ गए और प्रदर्शन जारी रहा। जिसके बाद संस्थाओं के सदस्य उपायुक्त अनीश यादव से मिले। उपायुक्त ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिस पर लोगों ने एक बजे धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर 9 को फिर होंगे एकत्रित
उपायुक्त अनीश यादव ने प्रदर्शनकारियों को तीन दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं धरनारत सदस्यों ने कहा कि यदि तीन दिन बाद नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 9 अगस्त को संस्था के सदस्य एक बार फिर इकट्ठा होंगे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
दिसंबर में बेटे के साथ हुआ कुकर्म, इंसाफ की मांग के लिए भटक रही मां
वहीं दूसरी ओर जिले के गांव की एक महिला अपने पांच वर्षीय बेटे की तस्वीर लेकर इंसाफ की मांग कर रही है। पीड़ित मां ने बताया कि 21 दिसंबर 2020 को उसके बेटे के साथ कुकर्म करके उसे फांसी पर लटका दिया गया। मां ने बताया कि वारदात को 9 माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। परिवार वाले पुलिस अधीक्षक से लेकर उपायुक्त तक मिल चुके हैं लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब भी वह अधिकारियों से मिलते हैं उन्हें केवल आश्वासन मिलता है। मृतक के दादा ने बताया कि 21 दिसंबर को लड़का पास के ही मंदिर में गया था वहीं से उसे उठा लिया गया। उसके बाद उसके साथ पहले कुकर्म किया, फिर हत्या करके शव फांसी पर लटका दिया गया। इस मामले में भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई।

डिंग मंडी में निकाला कैंडल मार्च
नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में डिंग मंडी में लोगों रोष स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें गांव के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। मार्च जलघर से शुरू होकर, नत्थू राम चक्की, पुरानी अनाज मंडी, रेलवे फाटक से होते हुए रेलवे अंडरब्रिज पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर रामदत्त पूनिया, आजाद जाखड़, बागी बिश्नोई, वेद पाल ने बताया कि कुछ दिन पहले जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पुलिस अभी तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ाबालिगा दुष्कर्म व हत्या मामले में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।

ाबालिगा दुष्कर्म व हत्या मामले में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed