{"_id":"5e73be678ebc3e711a36bcc8","slug":"people-reached-mandi-to-buy-vegetables-in-afternoon-sirsa-news-rtk547616233","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह पर दोपहर में ही सब्जियां खरीदने मंडी पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह पर दोपहर में ही सब्जियां खरीदने मंडी पहुंचे लोग
विज्ञापन
people reached mandi to buy vegetables in afternoon
- फोटो : Sirsa
प्रदेश सरकार ने वीरवार को बड़े शहरों में किसान मंडियां बंद करने के आदेश दिए। लेकिन सोशल मंडियां पर सब्जी मंडी बंद होने की अफवाह फैल गई। अफवाह के बाद शहर की सब्जी मंडी में वीरवार की दोपहर को लोग सब्जियां और आलू, प्याज स्टोर करने के लिए दौड़ पड़े। आलम यह हो गया कि जिस सब्जी मंडी दोपहर के समय कोई नहीं आता वह लोगों से भर गई। लोगों ने दुकानों में पड़ा आलू और प्याज खरीदने शुरू कर दिए।
सब्जी मंडी सिरसा के प्रधान गंगाराम बजाज ने बताया कि अफवाह के बाद एकाएक लोग मंडी में पहुंचने शुरू हो गए। जबकि सब्जी मंडी बंद होने की सूचना न तो प्रशासन की ओर से आई और न ही मार्केट कमेटी से। लोगों ने दुकानों में आया सामान खरीद लिया। प्रधान का कहना है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे। कोई भी दुकानदार भावों में तेजी नहीं करेगा, ताकि जरूरत की चीजों को लेकर किल्लत न आए। वहीं शहर के टाउन पार्क के पास रेहड़ी से सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बाजारों से भी रौनक गायब होने लगी।
जिला की सब्जी मंडियां रहेंगी खुली: सचिव
मार्केट कमेटी सिरसा के सचिव विकास सेतिया ने बताया कि जिला की सभी सब्जी मंडियां खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कोई व्यक्ति यह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है कि सब्जी मंडियां बंद रहेंगी लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से निराधार है। सिरसा जिला में सब्जी मंडी किसान बाजार संचालित नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी सब्जी मंडी किसान बाजार राज्य के बड़े शहरों में ही लगाए जाते हैं और केवल उन्हीं बाजारों को 31 मार्च तक बंद करने के सरकार द्वारा आदेश जारी किये गए है। साथ ही उन्होंने बताया कि शहर में रेहड़ियों और लोकल दुकानों पर भी सब्जी पहले की तरह उपलब्ध रहेगी और सिरसा की अनाज मंडी व सब्जी मंडी में किसान पहले कि तरह अपनी आवक ला सकते हैं।