फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People of fair ground are troubled by the problem of sewerage block for many years

Sirsa News: मेला ग्राउंड के लोग कई साल से सीवरेज ब्लॉक की समस्या से परेशान

Thu, 07 Mar 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
People of fair ground are troubled by the problem of sewerage block for many years
सिरसा। मेला ग्राउंड क्षेत्र में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण कॉलोनी के लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने सीएम विंडो पर 16 शिकायतें एक दिन में पहुंची। हैरानी की बात है कि सीएम विंडो पर शिकायत 48 घंटे में विभाग के पास पहुंच जाती है, लेकिन क्षेत्र के लोगों की 27 फरवरी को की गई शिकायत, संबंधित विभाग के पास वीरवार यानी 7 मार्च को पहुंची है। इसी से पता चलता है कि सीएम विंडो पर भेजी जाने वाली शिकायतों को लेकर कर्मचारी कतई गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेश वर्णवाल, नरेश सैनी, विनोद, भजन कुमार, अमन व गिरधारी ने बताया कि कई सालों से कॉलोनी में सीवरेज की समस्या बनी हुई है। वे कई बार संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सीवरेज लाइन ओवरफ्लो से काॅलोनी में गंदा पानी जमा हो जाता हैं। बदबू के कारण कॉलोनी के लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सीवरेज प्रणाली जाम होने से शौचालय और स्नान घर की सबसे बड़ी समस्या रहती है। काॅलोनी वासियों ने बताया कि 27 फरवरी को सीएम विंडो में शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक उसका कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

20 वर्ष पुरानी है 8 इंच सीवरेज लाइन
काॅलोनीवासियों के अनुसार 20 वर्ष पहले यहां सीवरेज लाइन डाली गई थी। आबादी के हिसाब से उस दौरान इस लाइन पर ज्यादा बोझ नहीं था। अब आबादी काफी बढ़ चुकी है परंतु मौजूदा समय में सीवरेज पानी निकासी के लिए इसकी क्षमता नहीं रही है। काॅलोनी में घरों की संख्या और आबादी बढ़ने की वजह से नई सीवरेज लाइन डालने की आवश्यकता है। सीवरेज ओवरफ्लो से काॅलोनी की 4, 5 व 8 नंबर गलियों में पानी भर जाता हैं। जिसके चलते इन गलियों से गुजरने वाले लोगों के लिए भारी समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला ग्राउंड क्षेत्र से लोगों की शिकायत हमारे पास पहुंची है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-देवकरण जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article