फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People met SP in case of crores of transactions by opening fake accounts, demand for investigation

फर्जी खाते खोलकर करोड़ों के लेनदेन के मामले में एसपी से मिले लोग, जांच की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
People met SP in case of crores of transactions by opening fake accounts, demand for investigation
रोड़ी (सिरसा)। रोड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से फर्जी खाते खोलकर करोड़ों रुपये के लेनदेन की सूची लंबी होती जा रही है। कई खातों में तो पौने 3 करोड़ रुपये तक की राशि का लेनदेन होना सामने आ रहा है। मामला सामने आने के बाद लोगों ने बैंक में जाकर खाते चेक करवाने शुरू कर दिए हैं। लोगों को अब ये भय सता रहा है कि इनकम टैक्स उन पर कार्रवाई न कर दे। इस मामले को लेकर पीड़ित सोमवार को एसपी सेे मिले।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले को लेकर पीड़ित सिरसा में मुख्यमंत्री से भी मिले थे। सूत्रों के मुताबिक अभी तक के सामने आए 18 फर्जी खातों में 16 करोड़ 59 लाख रुपये का लेनदेन होना सामने आया है। इसके अलावा भी ऐसे कई खाते और हैं जिनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन किए जाने की सूचना मिल रही है। उक्त व्यक्ति का शिकार हुए रोड़ी निवासी कुलदीप सिंह, हैप्पी सिंह, प्रिंस कुमार, हरदीप सिंह, जगवंत सिंह व देवराज आदि ने बताया कि रोड़ी निवासी उक्त व्यक्ति ने उनसे कहकर आधार कार्ड, पैन कार्ड व उसकी फोटो सहित अन्य दस्तावेज मांगे कि वह उन्हें न केवल स्प्रे व खाद आदि कम रेट पर दिलवा देगा बल्कि अनुदान भी दिलवा देगा। एक पीड़ित ने बताया कि उन्हें तब पता चला जब उक्त व्यक्ति ने उसके खाते में गलती से एक लाख रुपये चले जाने की बात कही। उसने बताया कि जब वह सिरसा बैंक में गया तो उसने कहा कि उसका खाता तो उक्त बैंक में है ही नहीं। जिसके बाद उसे यह कहा गया कि खाता गलती से खुल गया। संदेह होने पर जब उसने खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो उसके खाते से लाखों रुपये का लेनदेन किया गया था। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामला सामने आने के बाद उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों ने अपने-अपने खाते चेक करवाने शुरू कर दिए हैं। पीड़ित लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर बारीकी से जांच की जाए, ताकि पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ सके।
विज्ञापन

इन खातों में ये हुआ लेनदेन :
- कुलदीप सिंह के खाते से 89 लाख।
- जगदीप सिंह 60 लाख।
- सतपाल के खाते से 1 करोड़ 50 लाख।
- सुखदेव के खाते से 1 करोड़ 32 लाख।
- गुरदीप के खाते से 1 करोड़ 37 लाख।
- प्रिंस कुमार के खाते से 1 करोड़ 37 लाख।
- सुमन कुमार के खाते से 50 लाख।
- हैप्पी सिंह के खाते से 1 करोड़ 67 लाख।
- देवराज का खाता बंद करवा दिया गया।
- हरदीप सिंह का खाता बंद करवा दिया गया।
- जगवंत सिंह के खाते से से 1 करोड़ 30 लाख।
- विरेंद्र के खाते से 40 लाख।
- गुरप्रीत सिंह के खाते से 60 लाख।
- प्रगट सिंह क े खाते से 50 लाख।
- नछत्तर सिंह का खाता खुला है निल है।
- रवि के खाते से 1 करोड़ 75 लाख।
- लक्ष्मण सिंह के खाते से 32 लाख।
- विवेक कुमार के खाते से 2 करोड़ 50 लाख।
--------
वर्जन
इस विषय में आरोपी के खिलाफ रपट दर्ज की हुई है। हम मामले की जांच में लगे हुए हैं। रिकॉर्ड कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी (रोड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed