{"_id":"6ab01bb34f7370b37a086429","slug":"fmb-portal-will-open-upto-27-september-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165337-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 27 सितंबर तक खुला रहेगा एमएफएमबी पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 27 सितंबर तक खुला रहेगा एमएफएमबी पोर्टल
Sun, 20 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। खरीफ 2026 की फसलों के पंजीकरण से वंचित किसानों हेतु मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दोबारा सुविधा शुरू हुई। 31 जुलाई 2026 तक पंजीकरण से वंचित किसान अब 21 से 27 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए किसानों को एसडीओ (सिविल) या एसडीएम कार्यालय में लिखित आवेदन देना होगा। आवेदन में जमीन का विवरण, खेवट नंबर, खसरा नंबर और खेती का क्षेत्रफल दर्ज करना अनिवार्य है। अधिकारी आवेदन मिलने पर दावे की जांच अधिकतम तीन दिन में कराएंगे। दावा सही पाए जाने पर फसल का विवरण पोर्टल पर दर्ज होगा। इससे किसान सरकारी खरीद प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। खरीफ 2026 के लिए पहले से पंजीकृत जमीन या फसल का दोबारा पंजीकरण नहीं होगा। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत अवरुद्ध जमीन वाले किसान पात्र नहीं होंगे।