फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People created a jam due to the problem of blocked sewerage and contaminated water supply.

Sirsa News: ठप सीवरेज और दूषित पानी आपूर्ति की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम

Fri, 05 Jul 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
People created a jam due to the problem of blocked sewerage and contaminated water supply.
रोड जाम कर बैठे लोग।
सिरसा। कंगनपुर रोड क्षेत्र स्थित हरि विष्णु काॅलोनी, भारत नगर के लोगों ने दूषित पेयजल सप्लाई व सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या से तंग आकर रोड जाम कर दिया। सड़क पर पत्थर रखकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन व रोड जाम की सूचना मिलने पर कीर्तिनगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। जिसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूपराम और जेई मौके पर आये और लोगों को समझाकर रोड खुलवाया।
विज्ञापन

कॉलोनियों की महिलाओं ने आरोप लगाया कि दूषित पेयजल सप्लाई के कारण बच्चों को दस्त की शिकायत हो गई है। कई बुजुर्गों को पीलिया हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को कंगनपुर रोड क्षेत्र में सीवरेज जाम होने की समस्या से परेशान होकर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलोनी के देवीलाल, सुभाष, सुनीता रानी, संजना आदि ने बताया कि कॉलोनी में दो से तीन माह से दूषित पेयजल सप्लाई आ रही है। इस कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी कारण मजबूरन हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में पीलिया के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। पीलिया के कारण हजारों रुपये उपचार के लिए खर्च करने पड़ रहे है। गलियों में सीवरेज का पानी जमा हुआ है। इस कारण बच्चों को स्कूल छोड़ना मुश्किल हो जाता है और मच्छरों के कारण अब मलेरिया का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की लगी लाइन
लोगों के जाम लगाने के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रदर्शन खत्म होने के बाद आधे घंटा ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में लग गया। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


कंगनपुर रोड पर सीवरेज लाइन ब्लॉक की शिकायत मिली थी। कर्मचारियों को सफाई के लिए भेजा गया था। लाइन साफ करने के लिए मशीनें लगाकर काम शुरू किया जा चुका है।
-रूपराम, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed