{"_id":"6ad79ba160047335200ebad6","slug":"payment-of-2004-lakh-reached-the-bank-accounts-of-19-farmers-paddy-arrival-in-ding-mandi-was-32842-quintals-purchase-reached-16678-quintals-sirsa-news-c-128-1-sir1011-167135-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 19 किसानों के बैंक खातों में पहुंचा 20.04 लाख का भुगतान, डिंग मंडी में धान की आवक 32,842 क्विंटल, खरीद 16,678 क्विंटल तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 19 किसानों के बैंक खातों में पहुंचा 20.04 लाख का भुगतान, डिंग मंडी में धान की आवक 32,842 क्विंटल, खरीद 16,678 क्विंटल तक पहुंची
Tue, 20 Oct 2026 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
डिंग की मंडी में फसल की बोरी लेकर जाता मजदूर।
डिंग। स्थानीय अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ खरीद और उठान का काम भी जारी है। मंडी में अब तक 32,842 क्विंटल धान पहुंच चुका है। इसमें से 16,678 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। किसानों को फसल का भुगतान भी किया जा रहा है।
अब तक 19 किसानों के बैंक खातों में कुल 20,04,484 रुपये भेजे जा चुके हैं। वहीं 1.01 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित किसानों के खातों में राशि पहुंचने की उम्मीद है। किसानों को उनकी उपज का भुगतान निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अनुसार किया जा रहा है।
मंडी में धान की खरीद के साथ उठान कार्य भी जारी है। अब तक 6,000 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। आवक बढ़ने के कारण खरीद और उठान में तेजी बनाए रखना जरूरी है, ताकि मंडी में फसल के ढेर न लगें और किसानों को उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। फिलहाल मंडी में धान की आवक जारी है। किसानों की नजर खरीद, उठान और बकाया भुगतान की प्रक्रिया पर बनी हुई है।