फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paperless registry work continues smoothly, 62 applications received so far

Sirsa News: पेपरलेस रजिस्ट्री कार्य सुचारू रूप से जारी, अब तक मिले 62 आवेदन

Thu, 13 Nov 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Paperless registry work continues smoothly, 62 applications received so far
सिरसा। जिले में सभी रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह से सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री सेवाएं बंद नहीं की गई हैं। एक नवंबर से शुरू किया गया पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इससे नागरिकों को पारदर्शी, सुविधाजनक और समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।
विज्ञापन


जिला जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि विभाग को अब तक 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से छह रजिस्ट्री सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं। आठ आवेदनों के लिए तिथि निर्धारित की गई है जबकि 25 आवेदन अधूरे या गलत दस्तावेज के कारण अस्वीकृत किए गए हैं। शेष आवेदन पांच कार्य दिवसों में जांच के बाद निपटाए जाएंगे। पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न होने जैसी सूचनाओं पर जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, काम सामान्य रूप से जारी है।
विज्ञापन




विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए कई सुधार किए हैं, जैसे कि दस्तावेज अपलोड सीमा 10 एमबी से बढ़ाकर 40 एमबी करना, पार्टनरशिप डीड के लिए कैरेक्टर सीमा 500 से बढ़ाकर 10,000 करना, और ‘रिवर्ट विद ऑब्जेक्शन’ फीचर की शुरुआत करना ताकि आवेदक बिना अतिरिक्त शुल्क संशोधित दस्तावेज़ दोबारा अपलोड कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह नई व्यवस्था नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य कर रहा है और नागरिकों और संस्थानों से प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed