फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pammekalan team became champion in the Golden Cricket Competition, defeated Laldu Mandi team by nine wickets in the final.

Sirsa News: गोल्डन क्रिकेट प्रतियोगिता में पम्मेकलां की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लालड़ू मंडी टीम की नौ विकेट दी शिकस्त

Mon, 03 Feb 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pammekalan team became champion in the Golden Cricket Competition, defeated Laldu Mandi team by nine wickets in the final.
गांव जलालआना में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।   स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। गांव जलालआना स्थित शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में चल रही चौथी गोल्डन क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार देर शाम को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के फाइनल में पम्मेकलां ने लालड़ू मंडी टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिलाड़ी शंटी ढाबां को मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब मिला।

प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच तरमाला व पम्मेकलां के बीच हुआ। इसमें पम्मेकलां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरमाला की टीम 66 रन ही बना पाई। पहला सेमीफाइनल पम्मेकलां ने 36 रनों से जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच रामपुर थेहड़ी व लालड़ू मंडी के बीच हुआ। मैच में लालड़ू की टीम ने 66 रन बनाए। जवाब में रामपुर थेहड़ी की टीम 57 रन ही बना पार्ई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पम्मेकलां व लालड़ू मंडी के मध्य हुआ जोकि काफी रोचक रहा। यह मैच अंतिम ओवर तक गया। दर्शकों ने खूब आनंद उठाते हुए जमकर तालियां बजाईं। मैच में लालड़ू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 65 रन बनाए। पम्मेकलां की टीम ने अंतिम ओवर में यह लक्ष्य हासिल करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम को ट्रॉफी और 1 लाख 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता लालड़ू मंडी की टीम को 75 हजार रुपये और तीसरे व चौथे स्थान पर रही तरमाला व रामपुर थेहड़ी की टीमों को 11-11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।

मैन ऑफ दी सीरिज का खिताब ढाबां के खिलाड़ी शंटी को मिला। शंटी को 41 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पंजाब के कोठेपुन्ना के खिलाड़ी आशु को बेस्ट बल्लेबाज और फूलोखेड़ा के खिलाड़ी कापा को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। इन्हें 6100-6100 रुपये का नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक कमेटी के सदस्य सुखजिंद्र सिंह सिंधू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जहां टीमों को इनाम दिए गए तो वहीं मैदान से बाहर बॉल कैच करने पर दर्शकों को सोने की 12 ईयरिंग्स, ब्रांडेड 20 जूते, 20 ईयरबड्स व नकद इनाम देकर सम्मानित भी किया गया।




नशे से दूर रहकर खेलों एवं समाजसेवा में भाग लेने का किया आह्वान

प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्राम सरपंच अंग्रेज सिंह ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान आसपास के गांवों के सरपंच व अनेक गणमान्य लोग भी पहुंचे। ग्राम सरपंच ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए नशे से दूर रहकर खेलों एवं समाजसेवा में भाग लेने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में एनआरआई ताजविन्द्र सिंह व खुशी सिंह ऑस्ट्रेलिया तथा हरमन सिंह, हरजोत सिंह व जग्गा सिंह कनाडा का सराहनीय सहयोग रहा।





फुटवाल में भावदीन की टीम प्रथम

फुटबाल प्रतियोगिता में भावदीन की टीम प्रथम, बंगीकलां की टीम द्वितीय, रघुवाना की टीम तृतीय व मिढूखेड़ा की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed