{"_id":"5d49c1918ebc3e6ce70aa606","slug":"overflow-sirsa-news-rtk51010641","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी फोन नहीं उठाते, ऑपिस से बेइज्जत कर बाहर निकाल देते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी फोन नहीं उठाते, ऑपिस से बेइज्जत कर बाहर निकाल देते हैं
विज्ञापन
एक्सईन को तर्क देते हुए महिला।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चल रही सीवरेज ओवरफ्लो व गंदे पानी की सप्लाई को लेकर शहर वासियों ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग में धरना प्रदर्शन किया। करीब दस दिन पहले हुई बारिश के कारण शहर के लगभग सीवरेज व्यवस्था ठप हो गई थी। जिसके कारण सीवरेज ओवर फ्लो के कारण शहर की हर गली में गंदा पानी भर गया। सप्लाई के पानी में भी सीवरेज का पानी मिक्स आ रहा था। जिसके चलते शहरवासियों ने चत्तरगढ़पट्टी में बने जन स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर पर भाजपा युवा भाजपा नेता गोकुल सेतिया की अध्यक्षता में धरने पर बैठे।
धरने पर बैठे शहरवासियों में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलोनीवासी सुबह 11 बजे विभाग के कार्यालय पर पहुंच गए और एक बजे तक धरना दिया। अधिकारियों ने अब नौ अगस्त तक का समय मांगा है। बता दें कि इससे पहले शहर की कई कॉलोनियों के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का दो अगस्त को घेराव किया था। तब कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा ने 114 शिकायतों की कॉपी लेकर पांच अगस्त तक समाधान करने का आश्वासन दिया था।
मंगलवार को शिकायतों का समाधान करने की समय अवधि खत्म होते ही शहर की कई कॉलोनी के लोग भाजपा नेता गोकुल सेतिया के नेतृत्व में चतरगढ़ पट्टी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंच गए। लोगों की संख्या को देखकर पुलिस कार्यालय के गेट पर तैनात कर दी गई। भाजपा नेता गोकुल सेतिया और कॉलोनीवासी गेट पर ही धरना लगाकर बैठ गए।
विज्ञापन
114 में से 42 का किया समाधान
लोग बोले दस दिन से शहर में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। सीवरेज के गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। अधिकारियों को फोन करते हैं तो वे फोन ही नहीं उठाते। हम नरक की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जब अधिकारियों से मिलने दफ्तर आते हैं तो बेइज्जत कर यहां से निकाल देते हैं। एक्सईएन आरके शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले गोकुल सेतिया ने हमें सीवरेज व पानी से संबंधित 114 शिकायतें दी थी। उनमें से 42 शिकायतों को तो हल कर दिया था। बाकि का भी जल्द कर देंगे।
एक्सईएन बोले मैं पाकिस्तान से नहीं आया हूं
वार्ड 31 के संदीप बिश्नोई ने कहा कि गंदा पानी पीने से मेरे परिवार में सभी सदस्यों को टाइफाइड हो गया। रिपोर्ट में टाइफाइड का कारण गंदा पानी बताया गया है। एकता नगर की भागी देवी ने बताया की सीवरेज का गंदा पानी रसोई से निकल रहा है। घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सीवरेज केे गंदे पानी से कॉलोनी में मच्छर बढ़ गए हैं। एक्सईएन आरके शर्मा ने कहा की में आपकी समस्याओं को समझ सकता हूं। मैं भी आप में से एक हूं। मैैं पाकिस्तान से नहीं आया। मुझे थोड़ा समय दीजिए।
समय पर काम कर लिए जाते तो यह स्थिति न होती
चत्तरगढ़पटी निवासी आशा ने कहा कि सीवरेज ओवर फ्लो से पूरी कॉलोनी में बदबू से बुरा हाल है। पानी भी साफ नहीं आ रहा। ऐसे में हम क्या करें। विभाग को शिकायत करते हैं तो कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलता। एक्सईएन आरके शर्मा बोले कि मानता हूं विभाग से गलती हो गई है। अगर पहले सभी काम कर लिए जाते तो यह स्थिति कभी नहीं उत्पन्न होती। आप लोग चिंता ना करे जल्द ही सब सही कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर अधिक समस्या है वह लिखित में दें। गोकुल सेतिया ने 24 मामले लिख कर दिए। एक्सईएन आर के शर्मा ने शहरवासियों का आश्वासन दिया कि 9 अगस्त तक सीवरेज व पानी से संबंधित सभी समस्यओं को हल कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर शहरवासियों ने एक बजे धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।
जो जरूरी समस्याएं हैं उनको 9 अगस्त तक सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए हमने सभी जेई की मीटिंग बुलाई है। ताकि सभी समस्याओं को सुलझाया जा सके। यह मामला एसई के संज्ञान में ला दिया गया है। शहर की अवैध कॉलानियों में सीवरेज व पानी की व्यवस्था जल्द ठीक कर दी जाएगी।
- आरके शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, सिरसा।