फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Over 70 students from various departments of CDLU clear NET-JRF exam

Sirsa News: विभिन्न विभागों के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने पास की नेट-जेआरएफ परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Over 70 students from various departments of CDLU clear NET-JRF exam
सिरसा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 71 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने सभी विभागों के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, एनटीए के सहयोग से हर वर्ष नेट, जेआरएफ की परीक्षा करवाता है। एनटीए ने 8 अक्तूबर को यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित की थी । जिसके परिणाम घोषित किए गए। विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के 1 छात्र ने नेट व 3 ने जेआरएफ परीक्षा पास की है। इसी प्रकार बॉटनी विभाग के 07 विद्यार्थियों ने नेट व 4 ने जेआरएफ, केमेस्ट्री विभाग के 3 विद्यार्थियों ने नेट व 4 ने जेआरएफ, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के 4 ने नेट, इकोनॉमिक्स विभाग के 5 ने नेट व 5 ने जेआरएफ, एनर्जी एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज विभाग के 6 ने नेट व 2 ने जेआरएफ, इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज विभाग के 5 ने नेट व 7 ने जेआरएफ, भूगोल विभाग के 1 ने नेट व 1 ने जेआरएफ, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग के 2 ने नेट, म्यूजिक विभाग के 2 ने नेट, फिजिकल एजुकेशन विभाग के 2 ने नेट व 1 ने जेआरएफ, पंजाबी विभाग के 2 ने नेट, जूलॉजी विभाग के 2 ने नेट व 2 ने जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों को दिया जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने में उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed