{"_id":"64aee6ffdf3c802607001538","slug":"out-of-63-operators-placed-under-skill-employment-56-joined-18-rounds-started-sirsa-news-c-128-1-sir1002-2673-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कौशल रोजगार के तहत रखे 63 परिचालकों में से 56 ने किया ज्वाइन, बंद पड़े 18 फेरे किए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कौशल रोजगार के तहत रखे 63 परिचालकों में से 56 ने किया ज्वाइन, बंद पड़े 18 फेरे किए शुरू
Wed, 12 Jul 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। रोडवेज में कौशल रोजगार योजना के तहत सिरसा डिपो को मिले 63 में से अब तक 56 परिचालकों ने कार्यभार संभाल लिया है। जबकि शेष सात परिचालकों ने सिरसा डिपो कार्यालय में दस्तावेज ही जमा नहीं करवाए है। नए परिचालक मिलने के बाद रोडवेज की ओर से बंद पड़े ग्रामीण रूटों के फेरों को शुरू किया गया है। जिससे यात्रियों को अब इसका काफी लाभ मिल रहा है।
सिरसा डिपो में परिचालकों की कमी के कारण रोडवेज की ओर से करीब दो माह पहले कई बसों को वर्कशाप में ही रोक दिया गया था। जिसके पश्चात मुख्यालय से 100 परिचालकों की मांग की गई थी। मुख्यालय की ओर से कौशल रोजगार योजना के तहत सिरसा डिपो को 63 परिचालक दिए गए थे। इनमें से अब तक कुल 56 परिचालकों ने कार्यालय में दस्तावेज जमा करवा ज्वाइनिंग की है। हालांकि शेष परिचालकों की ओर से दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए है। परिचालकों की भर्ती होने के बाद अब सिरसा डिपो की ओर से लोकल ग्रामीण रूटों के 18 बंद पड़े फेरे शुरू किए गए हैं।
रोडवेज की ओर से सिरसा से कालांवाली, डिंग, फतेहपुरिया, जमाल, कुताना, रानियां, बणी, ऐलनाबाद सहित अन्य कई रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
बसों की कमी आ रही आड़े, मुख्यालय से अभी नहीं पहुंची नई बसें
सिरसा डिपो को कुल 33 नई बसों की मंजूरी दी गई थी। लेकिन इनमें से अभी तक रोडवेज के पास 15 बसें ही पहुंची हैं। हालांकि पहले की बसें कंडम होने के कारण उन्हें डिपो में ही खड़ा कर दिया है। नई बसों के न आने के कारण अब रोडवेज में बसों की कमी यात्रियों को सुविधा देने में आड़े आ रही है। नई बसें दिए जाने के लिए अधिकारियों की ओर से मुख्यालय को कई बार पत्र भी लिखा गया है। ताकि यात्रियों को सुविधा देने के लिए लंबे रूट की बसों को भी शुरू किया जा सके ।
मुख्यालय की ओर से 63 परिचालक दिए गए थे। इनमें से 53 परिचालकों ने ज्वाइनिंग कर ली है। शेष परिचालकों की ओर से दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए है। परिचालकों की कमी दूर होने के बाद कई ग्रामीण रूटों के बंद पड़े फेरे शुरू किए गए हैं। ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो ।