फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Organically villagers against depot holder

डिपो होल्डर के खिलाफ ग्रामीणों का बवाल

Sun, 17 Aug 2014 11:49 PM IST
sirsa
sirsa Updated Sun, 17 Aug 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन

गांव जलालआना में डिपो होल्डरों की ओर से राशन में गड़बड़ी की जांच नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणाें ने कालांवाली रोड पर लेटकर यातायात जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने आश्वासन दिया कि बुधवार को मामले की जांच की जाएगी तब कहीं जाकर एक घंटे बाद लगा जाम खोला गया। इस मामले को लेकर रविवार को सैकड़ों महिलाएं व पुरुष  ओढां थाना पहुंचे और जिला प्रशासन व खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि उक्त मामला उनके विभाग से जुड़ा हुआ नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के एफएसओ नरेंद्र सरदाना से फोन पर बातचीत करवाई तो सरदाना ने लोगों को जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी का तबादला होने की बात कहकर मामले को बुधवार तक टाल दिया लेकिन नाराज ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और ओढां में स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए निकल गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में 14 अगस्त को लोगों ने गांव में जमकर रोष प्रदर्शन किया था, जहां पहुंचे एफएसओ नरेंद्र सरदाना ने लोगों की मांग पर गांव के दोनों डिपो को ताला लगाकर स्टॉक जब्त कर लिखित में 17 अगस्त को जांच करने के लिए कहा था लेकिन जांच के लिए किसी के न पहुंचने पर गांववासियों में रोष फैल गया और वे वाहनों में सवार होकर ओढां थाने में आ धमके, जहां पुलिस ने उन्हें एक बारगी जैसे तैसे समझा बुझाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से निकले ग्रामीणों ने रविवार दोपहर ढाई बजे कालांवाली रोड पर जाम लगा दिया और महिलाएं सड़क पर लेट गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी वीरेंद्र गिल मौके पर पहुंचे तथा उन्हें समझाना चाहा लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं सुनते हुए जिला उपायुक्त और खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रोड बंद होने के चलते पुलिस ने वाहनों को साथ लगते गांवों से होकर निकाला।

प्रदर्शन कर रहे हरदीप सिंह, रूपा सिंह, दीप सिंह, भोला सिंह, हरमन सिंह, दलबीर सिंह, बेअंत कौर, मलकीत कौर, कर्मजीत कौर, हरजीत कौर, लीलो देवी सहित अन्य ने बताया कि उनके गांव में स्वरूप सिंह और मुकेश जैन डिपो चलाते हैं, जो लंबे समय से अनुसूचित जाति मोहल्ले के लोगों का राशन डकार रहे हैं। जिनके रिकार्ड की जांच की मांग उठा रहे हैं, लेकिन एफएसओ इन्हें बचाने की फिराक में है।

प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक रोड जाम कर जमकर बवाल काटा। थाना प्रभारी वीरेंद्र गिल ने ग्रामीणों को समझाते हुए बुधवार तक शांत किया और जाम खुलवा दिया। डिपो होल्डर सरूप सिंह ने बताया कि उनका रिकार्ड बिल्कुल सही है और लगाए गए आरोप निराधार है, जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।


एफएसओ सरदाना ने बताया कि उन्होंने गांव में दोनों डिपो को ताला लगाते हुए 17 अगस्त को जांच के लिए कहा था लेकिन जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी का तबादला होने के चलते नए अधिकारी ने अभी चार्ज नहीं लिया है। मंगलवार को वे चार्ज संभाल लेंगे अैर बुधवार को टीम गठित कर दोनों डिपोधारकों की जांच की जाएगी। अगर उसमें डिपो संचालकों ने गड़बड़ी की है तो वे कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed