फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Only 12 Patwaris in 66 villages of Tehsil Kalanwali, common people are facing difficulty in getting land related work done.

Sirsa News: तहसील कालांवाली के 66 गांवों पर मात्र 12 पटवारी, आमजन को जमीन संबंधी कार्य करवाने में हो रही परेशानी

Mon, 04 Dec 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Only 12 Patwaris in 66 villages of Tehsil Kalanwali, common people are facing difficulty in getting land related work done.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। तहसील कालांवाली क्षेत्र के शहर और गांवों में पटवारियों की संख्या काफी कम है। पटवारियों के पास कई गांवों का चार्ज होने और उनके एक जगह न मिलने के कारण आमजन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
तहसील क्षेत्र में 66 गांव शामिल हैं। इन 66 गांवों के 60 पटवार सर्कल बने हैं। इन सर्कलों में केवल 12 पटवारी हैं। आमजन का एक दिन का काम कई-कई महीनों में नहीं हो रहा।
विज्ञापन

इससे आमजन के गिरदावरी करवाने, इंतकाल दर्ज करवाने, जाति, आय, रिहायशी, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र पर तसदीक करवाने, जमीन संबंधी कार्य करवाने, नहर टूटने पर रिपोर्ट बनवाने, आग की घटना के बाद रिपोर्ट बनवाने, जलभराव, हवा, बारिश के कारण खराब हुईं फसलों की खराबा रिपोर्ट बनवाने सहित कई प्रकार के पटवारी संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। काम का बोझ अधिक होने के कारण पटवारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------
क्षेत्र के 60 पटवार सर्कलों में केवल 12 पटवारी तैनात
तहसील कालांवाली क्षेत्र के 60 पटवार सर्कलों में केवल 12 पटवारी तैनात हैं। इन पटवारियों पर भी अपने जमीन संबंधी कार्य के साथ अतिरिक्त कार्यों का भी बोझ है। वह परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड, एसजीपीसी की मतदाता सूची बनाने, लाल डोरे की पैमाइश करने, लाल डोरे की प्रॉपर्टी आईडी कार्ड संबंधी कार्य, क्राॅप कटिंग, क्राॅप बुकिंग समेत कई कार्य देख रखे हैं। इससे आमजन के जमीन संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


-----------------------

तहसील मुख्यालय पर बना रखे अपने कार्यालय

तहसील कालांवाली के ज्यादातर गांवों में पटवार खाने 20 साल से भी अधिक पुराने हैं, जो बिल्कुल कंडम हालत में हैं। वह बैठने के योग्य भी नहीं हैं। इस कारण पटवारियों ने तहसील मुख्यालय पर अपने स्तर से कार्यालय बनाए हैं। वहां पर पटवारी निजी कर्मचारी रखकर जैसे-तैसे अपना काम करवा रहे हैं, जो आमजन की जेब पर काफी भार डाल रहे हैं। आमजन को आने-जाने के खर्च के अलावा अपने काम के लिए सुविधा शुल्क भी देना पड़ रहा है। वहीं पटवारियों का कहना है कि यदि सरकार कौशल निगम के तहत पटवारियों की भर्ती करे और हर गांव पर एक पटवारी तैनात करे तो आमजन के समय पर काम होने लगेंगे और पटवारियों पर भी अतिरिक्त भार कम होगा।

--------------------------वर्जन

तहसील कार्यालय में पटवारियों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन पटवारियों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हो सकी। - अजय मलिक, नायब तहसीलदार, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed