फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Online application process for admission to graduate classes of new session begins

Sirsa News: नए सत्र की स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Online application process for admission to graduate classes of new session begins
 राजकीय महाविद्यालय मं लगाया गया हैल्प डेस्क।
सिरसा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार को महाविद्यालयों में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज पोर्टल ओपन कर दिया है। शिक्षण सत्र 2025-26 में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। अभी तक निदेशालय की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया कब तक चलेगी और काउंसलिंग कब शुरू होगी।
विज्ञापन


इसके बावजूद बारहवीं के परीक्षा परिणाम आने के साथ ही छात्र व छात्राएं अपने परिजनों के साथ कॉलेजों की ओर रुख कर चुके हैं। वे प्रवेश प्रक्रिया और कोर्सों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। हालांकि, अभी दस्तावेज के सत्यापन, प्रथम मेरिट सूची, फीस भरने की अंतिम तिथि सहित अन्य जानकारी अभी निदेशालय की ओर से साझा की जाएगी। हर वर्ष की भांति सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन


कॉलेजों ने हेल्प डेस्क सहित अन्य समितियां बना दी हैं, जो विद्यार्थियों को दाखिले व कोर्सों के संबंध में गाइड कर रहे हैं। सिरसा के दोनों सरकारी कॉलेज राजकीय नेशनल महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिले के लिए बच्चों का सबसे ज्यादा रुझान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजकीय नेशनल महाविद्यालय में दाखिले के लिए प्रो . हरविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक दाखिला कमेटी बनाई गई है। ऑनलाइन दाखिले के लिए डाॅ. नवीन कुमार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। कमेटी में साइंस फैकल्टी से भारत भूषण, कॉमर्स से स्मृति कौर, आर्ट्स से डऍ. मीत व कंप्यूटर साइंस से कुलदीप अरोड़ा को शामिल किया गया है।

राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रो. डाॅ. विक्रमजीत के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। इसमें ऑनलाइन दाखिले के लिए प्रो. शिवानी व डाॅ. प्रदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो यहां दाखिला लेने वाली छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे। मांग के अनुरूप राजकीय नेशनल कॉलेज और महिला कॉलेज ने नए कोर्सों की मंजूरी मांगीं है।



इन कोर्स को शुरू करने की है मांग

राजकीय महिला महाविद्यालय

- एमएससी कंप्यूटर साइंस

- एमए इतिहास

- एमए इकोनॉमिक्स

राजकीय नेशनल महाविद्यालय

- बीसीए

- बीए इंग्लिश सिंगल मेजर

- बीए मैथ सिंगल मेजर

इसके अलावा कॉलेज में पीजीडीसीए में 20 सीटें बढ़ाने की मांग की गई है।



---------------------------------


दोनों महाविद्यालयों में सीटों का ब्योरा

राजकीय महिला महाविद्यालय



विषय, सीटें



बीए आर्ट्स, 510



बीकॉम, 160



बीएससी लाइफ साइंस, 80



बीएससी फिजिकल साइंस, 160



बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, 60



बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, 40

राजकीय नेशनल महाविद्यालय



विषय, सीटें



बीए आर्ट्स, 1,120



बीए आर्ट्स इवनिंग, 240



बीए इकोनॉमिक्स सिंगल मेजर, 40



बीबीए, 40



बीकॉम, 240



बीएससी, 160



बेचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस, 160



बेचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस, 320


--------------------------------
कॉलेजों में दाखिले के लिए निदेशालय की ओर से सेंट्रलाइज पोर्टल खोल दिया गया है, जिससे आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, अभी सिर्फ आवेदन प्रक्रिया ही शुरू हो पाई है। कब तक आवेदन होंगे, कब पहली मेरिट सूची जारी होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।

- रामकुमार जांगड़ा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय

----------------------------------
कॉलेज ने दाखिला प्रक्रिया के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दाखिले के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए आने वाले अभिभावकों और बच्चों के लिए विशेष हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। कॉलेज ने नए कोर्सों की मांग की है। उम्मीद है कि इस साल इनकी अनुमति मिल जाएगी।

- प्रो. हरविंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article