{"_id":"646534a60062b672a30722f3","slug":"one-and-a-half-quintal-tortoise-was-found-in-chautala-village-of-haryana-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चौटाला गांव में वर्षों पुराने जोहड़ की खोदाई में डेढ़ क्विंटल का कछुआ मिला, देखने के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चौटाला गांव में वर्षों पुराने जोहड़ की खोदाई में डेढ़ क्विंटल का कछुआ मिला, देखने के लिए उमड़े लोग
Thu, 18 May 2023 01:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 18 May 2023 01:40 AM IST
सार
हरियाणा के एतिहासिक गांव चौटाला में खोदाई के दौरान डेढ़ क्विंटल का कछुआ मिला। तालाब में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण मछुआरों को बुलाकर भारी वजन कछुए को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
डेढ़ क्विंटल का कछुआ मिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के गोरीवाला क्षेत्र के महाग्राम चौटाला में मंगलवार को वर्षों पुराने जोहड़ की खोदाई के दौरान डेढ़ क्विंटल का कछुआ मिला। मछुआरों की मदद से कछुए को खेत में बनी डिग्गी में छोड़ा गया है। इसे देखने के लिए लोग डिग्गी के ईद-गिर्द देखने के लिए उमड़ पड़े।
विज्ञापन
गांव में जोहड़ की खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान मशीन के समक्ष पानी में एक बहुत बड़ा जानवर अटका हुआ प्रतीत हुआ। मशीन के चालक ने उतर कर देखा तो कछुआ दिखाई दिया। तालाब में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण मछुआरों को बुलाकर भारी वजन कछुए को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
ग्रामीण दयाराम उलानिया ने बताया कि चौटाला गांव में पहले पीने के पानी के लिए किसी भी प्रकार का उपयुक्त साधन नहीं था। कई एकड़ में फैली जोहड़ से ही साथ लगते कई गांव के लोग पीने का पानी अपने साधनों के अनुसार ले जाते थे। मछुआरे ने बताया कि पकड़ा गया कछुआ पत्तल प्रजाति है।
विज्ञापन