फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one accused arrested making of fake notes

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का एक गुर्गा काबू, दूसरा फरार

Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
one accused arrested making of fake notes
नकली नोट बनाकर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह के तार जिला सिरसा के गांव खारियां से भी जुड़ गए हैं। रानियां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह के एक गुर्गे को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस दूसरे युवक की तलाश में जुट गई है। छापे के दौरान खारियां गांव से पुलिस ने नकली करेंसी के अलावा नकली नोट छापने की मशीन, केमिकल और कागज भी बरामद किए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव खारियां में मनोहर लाल नकली नोट बना रहा है। वह नकली नोट बनाने व सप्लाई करने के गिरोह भी जुड़ा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने एक टीम का गठन किया। उक्त टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी, जिसको लेकर कई जगहों पर छापा मारा। मंगलवार दोपहर को मनोहर लाल के पास से प्लास्टिक का डिब्बा, जिसमेंकरेंसी नोट और नोटों के साइज के कागज डाले हुए थे। उस पर केमिकल लगे होने की गंध आ रही थी। पुलिस ने गिनती की तो 93 हजार 500 रुपये की नकली करेंसी मिली। इसके अलावा 584 नोटों के आकार के कागज पर केमिकल लगा हुआ था। आरोपी उन्हें छापने के बाद सप्लाई करने की तैयारी कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि 584 कागजों को इस तरह से सजाया जा रहा था कि असली और नकली की पहचान करना मुश्किल है। पुलिस ने मनोहर लाल को मौके पर ही दबोच लिया जबकि उसका सहयोगी संजय मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नकली नोटों से लोगों को थी ठगने की तैयारी
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बड़े स्तर पर नकली नोटों को सप्लाई करने वाले लोगों से जुड़ा हुआ है। ये लोग भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस ने मनोहर लाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके संजय की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed