{"_id":"6890f42ed76661cf50065d41","slug":"on-the-last-monday-of-sawan-people-thronged-the-temples-of-bholenath-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141958-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सावन के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ के मंदिरों में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सावन के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ के मंदिरों में उमड़े लोग
विज्ञापन
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
सिरसा। सावन के अंतिम सोमवार को शहर के मंदिर भगवान शिव के जयघोषों से गूंज मान रहे। दोपहर बाद तक श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करते हुए नजर आए। मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं ने उमड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मंदिर पर श्रद्धालुओं की कतार लग गई। मंदिर में एक-एक करके श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए बेलपत्र, धतूरा समेत अन्य सामग्री लेकर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। शहर के प्राचीन शिवपुरी मंदिर, श्री तारा बाबा की कुटिया समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालु उमड़े रहे। यहां शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के जयघोष सुनाई दिए। श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
33 केवी स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि इस बार सावन का अंतिम सोमवार कई दुर्लभ और शुभ योगों के साथ आया। सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग जैसे शुभ संयोग बने, जिन्हें अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। इन शुभ योगों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मंदिरों में आए श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन का यह पवित्र दिन भगवान शिव की कृपा पाने का सुनहरा अवसर होता है।