फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On getting information about the quarrel, the addicts beat up the police personnel who reached the spot, also tore the uniform

झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से नशेड़ी ने की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
On getting information about the quarrel, the addicts beat up the police personnel who reached the spot, also tore the uniform
मामले की जानकारी देते घायल पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बीती रात बेगू रोड पर सूर्या होटल वाली गली के पास दो पक्षों के बीच में हो रहे झगड़े की सूचना मिलने पर कीर्ति नगर चौकी पुलिस की राइडर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक युवक ने एसपीओ हरजीत सिंह व हवलदार पवन के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। एसपीओ को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए एसपीओ हरजीत सिंह ने बताया कि वह कीर्ति नगर पुलिस चौकी में चालक के रूप में तैनात है। शनिवार रात 11 बजे उन्हें सूर्या होटल के पास झगड़ा होने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां 112 नंबर गाड़ी भी पहुंची हुई थी और लोगों को समझा रहे थे। इसी दौरान हिमांशु उर्फ हन्नी निवासी खन्ना कॉलोनी ने उत्तेजित होकर उस पर हमला कर दिया। उसकी छाती पर मुक्के मारे व वर्दी फाड़ दी। इस हमले में पवन नामक हवलदार के भी हाथ पर चोटें आई है। हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि वहां दो पक्षों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हरजीत ने आरोप लगाया कि आरोपित हिमांशु ने नशा किया हुआ था। शहर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

112 नंबर गाड़ी भी मौके पर, स्थिति नहीं संभली तो चौकी कर्मचारियों को भेजा
दो पक्षों में आपस विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंची 112 नंबर गाड़ी के कर्मियों से स्थिति नहीं संभली तो उन्होंने मामले की सूचना नजदीकी कीर्ति नगर पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद राइडर पर तैनात दोनों कर्मी मामले को सुलझाने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में आरोपी ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई करनी शुरू कर दी है। जिसके दौरान रणजीत सिंह को अंदरूनी चोटें व पवन के हाथ पर चोट लगी है। आरोपी ने एसपीओ की वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी को पकड़कर पुलिस चौकी में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed