फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On December 14 at 12 noon, 55000 students will recite 18 verses of Gita for world peace.

14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे 55000 विद्यार्थी विश्व शांति के लिए करेंगे गीता के 18 श्लोकों का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
On December 14 at 12 noon, 55000 students will recite 18 verses of Gita for world peace.
सिरसा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 का आयोजन इस बार 9 से 14 दिसंबर तक होगा। जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सभी जिलों में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रत्येक जिले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिसकी सूचना 30 नवंबर तक कुरुक्षेत्र के जिला शिक्षा अधिकारी को देनी होगी। महोत्सव को लेकर इस बार भी विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी।
विज्ञापन

गीता जयंती पर स्कूली छात्रों द्वारा भगवत गीता के श्लोकों का सामूहिक पाठ इस बार भी सबके आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें प्रदेशभर के 55 हजार स्कूली विद्यार्थी विश्व शांति के लिए एक साथ सामूहिक रूप से 14 दिसंबर दोपहर 12 बजे भगवत गीता के 18 श्लोकों का पाठ अपने-अपने विद्यालयों से ऑनलाइन होकर करेंगे। जबकि महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र जिले के 1800 विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। राज्य के सभी 22 जिलों में यह कार्यक्रम होगा तथा प्रत्येक जिले से 50 विद्यालय चुने जाएंगे। जिनमें प्रत्येक विद्यालय से 50 विद्यार्थी जोड़े जाएंगे। जिला कुरुक्षेत्र द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में एक मॉडल पाठ की विधि यू-ट्यूब चैनल अथवा अन्य किसी माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में श्लोक उच्चारण की समरुपता हेतु राज्य के प्रत्येक खंड से दो-दो संस्कृत अध्यापकों/प्राध्यापकों की कार्यशाला 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी। वहीं कोविड के चलते इस बार सिर्फ 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं व तिथियां
--विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं 29 से 30 नवंबर तक
-- खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 2 से 4 दिसंबर तक
-- जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 6 से 8 दिसंबर तक
-- राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 दिसंबर तक
-- राज्य स्तरीय प्रविष्टियों का मूल्यांकन, 11 से 14 दिसंबर तक
सभी प्रतियोगिताएं होगी ऑफलाइन
सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से करवाया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं में खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिला तथा जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर प्रविष्टियां गीता महोत्सव केकेआर एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर पहुंचाई जानी है। राज्य पर भेजी जाने वाली सभी प्रविष्टियों का संबंधित विद्यालय, खंड व जिला स्तर पर प्रमाणित होना आवश्यक है। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को नगद इनाम देकर पुरस्कृत करके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार, खंड स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर
-- प्रथम पुरस्कार, 1100, 2100, 5100,
-- द्वितीय पुरस्कार, 750, 1500, 3100
-- तृतीय पुरस्कार, 500, 1000, 2100
-- सांत्वना पुरस्कार, 100, 500, 1000
निबंध प्रतियोगिता के विषय
-- मैंने गीता से क्या सीखा?
-- गीता ने मेरे जीवन को कैसे बदला ?
-- भारत की स्वतंत्रता में गीता का महत्व ?
श्लोक उच्चारण के मूल्यांकन के मापदंड
- प्रतिभागी का प्रस्तुतीकरण सौम्य, रुचिकर तथा गरिमा पूर्ण होना चाहिए। आवाज एवं अभिव्यक्ति प्रतिभागी की आवाज, कर्णप्रिय तथा उच्चारण स्पष्ट होना चाहिए।
- सत्यता एवं नाट्य रूपांतर प्रस्तुतीकरण के दौरान प्रतिभागी की अभिव्यक्ति उच्चारण संधि सत्यता, मौलिकता पर पूर्णतया नियंत्रण होना चाहिए।
- श्लोकों का चयन भी प्रतियोगिता के दौरान योग्यता का भाग होगा तथा गीता के किस अध्याय से श्लोक लिया गया है। इसकी जानकारी प्रतिभागी को होनी अति आवश्यक है।
- श्लोक का अर्थ भाग पर ज्ञान अथवा जानकारी का स्तर उच्चारण के दौरान चयन किए गए श्लोक के अर्थ व्याख्या, भावार्थ, प्रसंग, भाव का ज्ञान होना अति आवश्यक है।
भाषण प्रतियोगिता के नियम
भाषण का विषय गीता पर आधारित होगा। भाषण के लिए समय सीमा 5 से 7 मिनट होगी। भाषण कंठस्थ होगा। इसमें प्रतिभागी लिखे भी भाषण को नहीं पढ़ेंगे।
- भाषण में उत्साहवर्धन, तेज, ओज, गीता के प्रति आदर तथा अन्य बातों का ध्यान रखना होगा।
- भाषण में भाषा, संवाद, भाव, भंगिमा, आवाज का उतार-चढ़ाव इत्यादि तथा श्रोताओं के साथ जुड़ाव का ध्यान रखा जाए।
संवाद प्रतियोगिता के नियम
- इसमें भगवान श्रीकृष्ण तथा अर्जुन, धृतराष्ट्र-संजय संवाद को प्रस्तुत किया जाएगा।
- विद्यार्थी वेशभूषा एंव साज-सज्जा के माध्यम से मंच पर वातावरण का निर्माण कर के संवाद प्रस्तुत करेंगे।
- प्रत्येक प्रस्तुति की समय सीमा 5 मिनट रहेगी।
- प्रस्तुति में दो से अधिक प्रतिभागी नहीं होंगे।
- मंच वातावरण निर्माण में वेशभूषा का विशेष ध्यान दिया जाए।
- संवाद के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले श्लोकों में उच्चारण भाषा की शुद्धता इत्यादि का पूरा ध्यान रखा जाए।
- प्रस्तुति के दौरान कलाकारों की संवाद प्रस्तुति भाव भंगिमा आवाज का उतार-चढ़ाव श्रोताओं के साथ जुड़ाव का ध्यान रखा जाएगा।
पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम
उपरोक्त प्रतियोगिता गीता का ज्ञान और कोविड महामारी में जीवन, गीता, दर्शन एंव जीवन मूल्य, गीता एवं प्रकृति संरक्षण, गीता एवं सांसारिक जीवन, गीता और मैं पर आधारित होगी।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 का आयोजन कुरुक्षेत्र में 9 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 29 नवंबर से 14 दिसंबर तक स्कूल से लेकर राज्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
- संत कुमार बिश्नो, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed