फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   old man, pension, sun light, wait, sirsa

कड़ी धूप में करना पड़ता है वृद्धों और विकालांगों को इंतजार

Wed, 27 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Wed, 27 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
old man, pension, sun light, wait, sirsa
पेंशन - फोटो : buraeau
एक ओर प्रदेश सरकार लोगों को  अनेक सुविधाएं  ऑन लाइन देने की बात कर रही है पर यहीं ऑनलाइन सेवा वृद्धों के लिए टेंशन बन रही है।  उनका कहना है कि इससे अच्छा तो सरपंच के पास पेंशन मिल जाती थी कम कम से इस भरी गर्मी में परेशान तो न होना पड़ता। 
विज्ञापन

              क्षेत्र के गांव बड़ागुढ़ा में स्थित खंड कार्यालय में कॉपरेटिव बैंक के में जहां वृद्धों  को पेंशन के लिए पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड रहा है। उनका कहा है कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों उन्हें  वेबजह परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि कभी बैंक में कंप्यूटर खराब तो कभी कर्मचारी छुट्टी पर होने की बात कहकर पेंशन पात्रों को कई कई दिनों तक परेशान किया जा रहा है। कड़ी धूप में वृद्ध व दिव्यांग पेंशन पात्र कई घंटों तक पेंशन लेने का इंतजार करते करते निराश होकर कर्मचारियों को कोसते हुए लौट जाते है लेकिन बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की सेहत पर कोई असर नहीं हो रहा। मंगलवार को पेंशन लेने पहुंची पेंशन पात्र नसीब कौर, छिंद्रपाल कौर, हरदीप कौर, सुरजीत कौर सुखदेव कौर ने बताया कि वे पिछले चार घंटो से पेंशन लेने के लिए इंतजार कर रही है लेकिन पासबुक अपने पास रखकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


    उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से बैंक में पेंशन लेने पहुंची हुई है लेकिन समय पर कोई कर्मचारी के न पहुंचने पर काफी समय से इंतजार करना पड़ रहा है। वृद्धाओं ने बताया कि आए दिन उन्हें कभी कंपयूटर खराब होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। वृद्ध हजूरा ङ्क्षसह, मंगल ङ्क्षसह, सुखदेव ङ्क्षसह, गुरजंट ङ्क्षसह, दुल्ला ङ्क्षसह, कांशी राम, गुरचरण ङ्क्षसह ने बताया कि बैंक कर्मचारियों द्वारा सरकार के आदेशों के बावजूद कभी समय पर पेंशन नहीं दी जाती। अब वे कई दिनों से पेंशन लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन बिना कोई कारण बताए इंतजार करने की बात कही जाती है जिस पर कई कई घंटों तक बाहर धूप में ही बैठना पड़ता है। वृद्धों ने कहा कि जब से बैंकों से पेंशन मिलने लगी है, तब से चाहे भ्रष्टाचार पर तो रोक लगी है लेकिन बैंक अधिकारियों द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

* बैंक प्रबंधक की बेरुखी
जब पेंशन पात्रों को समय पर पेंशन न देने व कई दिनों से चक्कर लगवाने के बारे में बैंक प्रबंधक हरीश चंद्र से बात की तो उन्होंने कहा चक्कर लगाते हैं तो लगाते रहें, हम क्या करें। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि पिछले काफी समय से एक कंपयूटर खराब है, एक ही कंपयूटर के सहारे काम करना पड़ रहा है। वहीं एक कर्मचारी छुट्ी पर है, स्टाफ की कमी के चलते पेंशन देने में समय लग रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed