फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   offline UG and PG examination start to 9 sep.

यूजी व पीजी की ऑफलाइन परीक्षाएं अब नौ सितंबर से

Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
offline UG and PG examination start to 9 sep.
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 3 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को अखिल विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन स्पष्ट न होने को लेकर विद्यार्थियों में गुस्सा था। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में कुल सचिव व परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर अपनी समस्याएं रखी। विद्यार्थियों व सुुरक्षाकर्मियों में कुलसचिव कार्यालय में प्रवेश को लेकर नोकझोंक हुई। वहीं शाम करीब 5 बजे विश्वविद्यालय ने नई गाइड लाइन जारी करते हुए स्नातक व स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की 3 सितंबर से आरंभ होने वाली परीक्षाएं अब 9 सितंबर से आरंभ करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सीडीएलयू व जेसीडी के विद्यार्थी सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय में इकट्ठा हुए। 3 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं का 1 सितंबर तक भी स्पष्ट शेड्यूल जारी न करने को लेकर विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए कुलसचिव के कार्यालय पहुंचे। प्रवेश न मिलने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षाकर्मियों से तीखी तकरार हुई। जिसके बाद विद्यार्थी कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक से मिलने की मांग को लेकर वीसी के कार्यालय की सीढ़ियों पर धरना लगाकर बैठ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक धरने पर बैठने के बाद परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुल्तान सिंह कार्यालय पहुंचे तो विद्यार्थियों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मांग, विद्यार्थियों के बीच आकर सुनें समस्या
विद्यार्थियों ने मांग किया कि कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक परीक्षा से जुड़ी समस्याओं को विद्यार्थियों के बीच में आकर सुनें। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुल्तान सिंह विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्या सुनने लगे। विद्यार्थियों ने उनके सामने पहली मांग रखते हुए कहा कि ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा को लेकर गाइड लाइन स्पष्ट नहीं है। इसलिए 3 सितंबर से होने वाली परीक्षा को आगे स्थगित किया जाए। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुल्तान सिंह ने कहा कि ऑफलाइन परीक्षाओं को तो आगे स्थगित नहीं किया जाएगा। लेकिन ऑनलाइन परीक्षा शुरू होने में अभी समय है, उसमें गाइड लाइन को स्पष्ट कर दोबारा गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी। विद्यार्थियों ने कहा कि कुलसचिव राकेश वधवा का कहना है कि परीक्षाओं को लेकर सीडीएलयू कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गाइड लाइन को फॉलो करता है। विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और सीडीएलयू की ऑनलाइन परीक्षाओं की गाइड लाइन दिखाते हुए बोले कि इसमें तो कोई समानता नहीं है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि कुलसचिव ने क्या कहा है, मैं इसके बारे में कुछ नहीं बोल सकता। इसी बीच कुलसचिव की गाड़ी पहुंची तो विद्यार्थियों ने उनकी गाड़ी का भी घेराव करने का प्रयास किया। मगर सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियों को हटाते हुए उन्हें अंदर प्रवेश करवा दिया। कुछ समय बाद कुलसचिव भी विद्यार्थियों की बात सुनने उनके बीच पहुंचे। विद्यार्थियों ने मांग को दोहराते हुए कहा कि ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षाओं की तिथि आगे की जाए। कुलसचिव राकेश वधवा ने कहा कि परीक्षाओं की आगे स्थगित नहीं किया जाएगा, अगर संभव हुआ तो ऑनलाइन परीक्षाओं से पहले मॉक टेस्ट करवाकर ऑनलाइन परीक्षाओं का अभ्यास करवा दिया जाएगा। विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय अगर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गाइड लाइन फॉलो करती है तो ऑनलाइन परीक्षाओं में बदलाव क्यों नहीं कर सकता। कुलसचिव ने कहा कि सीडीएलयू किसी की गाइडलाइन फॉलो नहीं करता, जो गाइडलाइन सीडीएलयू जारी करेगा वहीं मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षा को लेकर नई गाइड लाइन जारी
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय ने स्नातक व स्नातकोतर की परीक्षाओं को लेकर मंगलवार शाम को एक नई नोटिफिकेशन जारी की है। ऑफलाइन मोड की 3 सितंबर से आरंभ होने वाली परीक्षाएं अब विद्यार्थियों की मांग पर 9 सितंबर से होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुल्तान सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे लिखित परीक्षाओं से पहले प्रायोगिक परीक्षाएं सितंबर माह के पहले सप्ताह में करवा लें, ताकि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया जा सके। स्नातक परीक्षाओं के लिए 11450 व स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 2049 परीक्षार्थी होंगे।
इवन और ऑड रोल नंबर से होगी परीक्षा
अंग्रेजी, हिंदी तथा एनवायरनमेंट साइंस विषय के पेपर ऑड तथा इवन रोल नंबर के हिसाब से सुबह तथा शाम की दो शिफ्टों में परीक्षा होगी। ऑड रोल नंबर वाले परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह तथा इवन रोल नंबर वाले परीक्षार्थियों की परीक्षाएं शाम को होगी। 9 सितंबर से शुरू होने वाली यूजी व पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट में 22 सेंटर बनाए गए हैं, इस के अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 11 परीक्षा केंद्र फतेहाबाद में व सिरसा में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विश्वविद्यालय व महाविद्यालय को ई पत्र भेजकर चुने परीक्षा का विकल्प
वीसी राजबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर ऑनलाइन परीक्षाओं का प्रावधान भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रखा गया है। जो परीक्षार्थी ऑनलाइन मोड से परीक्षा देना चाहते हैं वे 8 सितंबर तक अपना ऑप्शन ई मेल के माध्यम से कॉलेज प्रिंसिपल व संबंधित विभाग के अध्यक्ष को दे सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को 3 घंटे की बजाय साढ़े 3 घंटे का समय दिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षाओं का एकेडमिक तथा मूल्यांकन पक्ष विश्वविद्यालय के पास ही रहेगा जबकि परीक्षाओं के संचालन के लिए एजेंसी को हायर किया जाएगा। वीसी राजबीर सोलंकी ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को नेट वर्क या डॉक्यूमेंट स्कैनिंग में आ रही परेशानी विद्यार्थियों के खुद की होगी। ऑनलाइन परीक्षा रिजल्ट भी ऑफलाइन परीक्षा परिणामों के 15 दिन देरी से आएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विश्वविद्यालय बंद रहे हैं परंतु इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करवाई गई है। विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को प्रश्नपत्र में भी बदलाव किये गए है जिसके तहत पांच प्रश्नों को चुनने का भी खुला अवसर परीक्षार्थियों को दिया जाएगा। इससे पहले यूनिट के हिसाब से प्रश्न करने अनिवार्य होते थे।

कोट्स
विद्यार्थी सबसे पहले ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा प्रक्रिया में से किसी एक का चयन करें। अगर विद्यार्थी ऑनलाइन मोड के साथ जाना चाहता है तो नई गाइड लाइन में उसे सब स्पष्ट कर दिया गया है।
- प्रो. सुल्तान सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed