फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Officials did not arrive to inspect garbage plant, villagers lodged complaint in CM window

Sirsa News: कचरा प्लांट का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने सीएम विंडो में लगाई शिकायत

Wed, 13 Sep 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Officials did not arrive to inspect garbage plant, villagers lodged complaint in CM window
गांव बकरियां वाली प्लांट में कचरा निस्तारण के लिए लगाई गई नई मशीन।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बकरियांवाली प्लांट में कचरा निस्तारण को लेकर ग्रामीण व प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने दावे कर रहे हैं। जहां अधिकारी प्लांट नियमित रूप से चलने का दावा कर कर है, वहीं ग्रामीणों ने चार ही घंटे ही मशीनें चलने का दावा किया। इस मामले में अधिकारियों की कथनी व करनी में फर्क साफ नजर आता है। नगर परिषद के उच्चाधिकारियों को बुधवार बकरियांवाली प्लांट का निरीक्षण करने के लिए जाना था, लेकिन अधिकारी नहीं गई। अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने पूर्व डीएमसी, ईओ और एक्सईएन के खिलाफ सीएम विंडो व एनजीटी में शिकायत दी है।
यह मामला पहले से ही प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के संज्ञान में है। यदि प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई अमल में ला सकते हैं। ग्रामीण सुभाष, मनीराम, मुकेश , लीलाधर आदि ने बताया कि कचरा निस्तारण प्लांट में बुधवार को चार घंटे दोनों मशीनें चली हैं। इसके बाद मशीन का पट्टा टूटने के कारण बंद कर दिया गया। प्रशासन को पहले ही कहा था कि नियमित रूप से मशीनरी चलने के बाद ही कचरा प्लांट में लाए, लेकिन यहां तो पूर्व का कचरा भी उठाया नहीं गया है। ऐसे में एक गाड़ी कचरा आने के बाद कचरा प्लांट में हमने डलवाने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी कचरा निस्तारण प्लांट को देखने के लिए नहीं आया है। प्लांट को लेकर गलत दावे कर रहे हैं। यही वजह है कि मजबूरन ग्रामीणों को सीएम विंडो लगानी पड़ी हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
अधिकारियों का यह है दावा
नगर परिषद के एक्सईएन के अनुसार कचरा निस्तारण प्लांट में दोनों मशीनें काम कर रही हैं। दोनों मशीनों से कचरा निस्तारित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, दीवार बनाने का कार्य भी शुरू करवाया दिया गया है। शहर के सारे कूड़े का निपटान नियमित रूप से किया जाएगा। हम टेंडर लगाकर दीवार, टयूबवेल आदि का काम जल्द शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है ग्रामीणों के सीएम विंडो के माध्यम से लगाए आरोप
विभाग की लापरवाही से सालों पुराने पेड़ जल गए हैं।
नगर परिषद के अधिकारी ठेकेदार के साथ मिलकर कचरा निस्तारण को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर रहे है।
कूड़े का पहाड़ बना दिया है। इससे ग्रामीण आंचल का वातावरण पूरी तरह से दूषित हो गया है।
कचरा प्लांट में ठेकेदार द्वारा जानबूझ कर रोज आग लगाई जा रही है।


हमारे पास कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर कोई शिकायत अभी तक ग्रामीणों की ओर से नहीं आई है। यदि ग्रामीणों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त होगी तो मौका निरीक्षण किया जाएगा। - विनोद बाल्याण, एसडीओ प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड



कचरा निस्तारण प्लांट में व्यवस्था बनाई जा रही है। एजेंसी की ओर से दोनों मशीनों से काम शुरू किया गया है। शहर से कूड़े का उठान पूरी तरह से किया जा रहा है। ग्रामीणों को यदि कोई आपत्ति है तो उसका समाधान किया जाएगा। प्लांट को अपग्रेड करने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा। - प्रवीण कुमार, एक्सईएन नगर, परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article