फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Officers should work seriously to solve public problems: Deputy Commissioner

जनसमस्याओं के निपटान के लिए गंभीरता से कार्य करें अधिकारी : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Officers should work seriously to solve public problems: Deputy Commissioner
उपायुक्त शांतनु शर्मा अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए।
सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सोमवार और वीरवार को आयोजित समाधान शिविर, सीएम विंडो व अन्य माध्यम से आईं शिकायतों की समीक्षा की। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर व अन्य माध्यम से आ रही शिकायतों के समाधान के लिए सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष जनसमस्याओं के समाधान के लिए स्वयं मॉनिटरिंग करें ताकि जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का हल किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि आमजन समाधान शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर अपनी समस्याएं हल करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष, जो शिकायतें उनके कार्यालय से संबंधित है, उन पर संज्ञान लें और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से स्थायी समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी समाधान शिविर या अन्य माध्यम से आने वाली जन शिकायतों के निवारण के लिए किसी भी प्रकार की देरी न करते हुए तय समय में स्थायी समाधान करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, सीईओ जिला परिषद डाॅ. सुभाष चंद्र, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सभ्रवाल, कार्यकारी अभियंता अनुज कुमार, जेई राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार व वीरवार को आयोजित होते हैं समाधान शिविर
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये समाधान शिविर आमजन की समस्या का हल करने के लिए एक सशक्त माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त 5,934 जन शिकायतों में से 587 शिकायतों पर काम चल रहा है। इसके अलावा 334 शिकायतें खारिज की जा चुकी है, वहीं 134 शिकायतें रिओपन हैं। शेष शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न करें ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed