फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Obstetricians and paediatricians will be appointed in Chautala's hospital, health minister orders

Sirsa News: चौटाला के अस्पताल में प्रसूति व बाल रोग विशेषज्ञ होंगे नियुक्त, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Obstetricians and paediatricians will be appointed in Chautala's hospital, health minister orders
अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपते चौटाला के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
गोरीवाला (सिरसा)। चौटाला के ग्रामीणों ने मंगलवार को अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और स्वास्थ्य केंद्र को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम के डायरेक्टर प्रभजोत सिंह को दूरभाष पर बात कर चौटाला के अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति सहित अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के किए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

चौटाला गांव ग्रामीण अस्पताल में व्यवस्था सहित गर्भ में शिशुओं की मौत प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर 1 दिसंबर से कठोर संघर्ष की राह पर हैं। ग्रामीणों की जब प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली गई तो करनाल में मुख्यमंत्री आवास की ओर पैदल कूच किया गया। यहां लघु सचिवालय के सामने ग्रामीण चार जनवरी से अनिश्चितकालीन पड़ाव व कार्मिक अनशन पर थे। राकेश फगोडिया, पूनम गोदारा तेजाखेड़ा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह नौ बजे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंचा। करीब 11 बजे स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष ग्रामीणों ने नवजात शिशुओं के मौत प्रकरण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को लागू करने के संबंध में बिंदुवार एक एक मांग को रखा। स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत प्रभाव से एनएचएम के डायरेक्टर प्रभजोत सिंह को दूरभाष पर आदेश देते हुए कहा कि चौटाला में प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ दो चिकित्सक नियुक्त करने के साथ-साथ सभी अव्यवस्थाओं को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के आदेश दिए। इसके साथ ही कहा कि गर्भ में शिशुओं को खोने वाले पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया को शुरू किया जाए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा दिलवाया की एक एक अव्यवस्था को ठीक करने के बाद चौटाला उप स्वास्थ्य केंद्र सहित डबवाली के स्वास्थ्य केंद्रों का वह दौरा करेंगे।
विज्ञापन

आज खत्म करेंगे क्रमिक अनशन
संघर्षरत नेताओं ने कहा कि बुधवार को 11 जनवरी को क्रमिक अनशन तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा दो विशेषज्ञों की नियुक्ति के आदेश व अव्यवस्थाओं को ठीक करने के ठोस आश्वासन के बाद करनाल लघु सचिवालय के सामने धरना स्थल पर आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा करेंगे। इस मौके पर पूनम गोदारा तेजाखेड़ा, दयाराम उलाणिया, मृतक विद्या देवी के पिता ओमप्रकाश मेघवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, अवनी सिहाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed