फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Observers probed minds of Congress workers for District President in Sirsa, meeting was peaceful

Sirsa: जिलाध्यक्ष के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मन पर्यवेक्षकों ने टटोला, शांतिपूर्वक रही बैठक

Thu, 07 Sep 2023 04:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Sep 2023 04:30 PM IST
सार

सिरसा में पर्यवेक्षक सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर पहुंचे। विधानसभा के अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से जानने के प्रयास किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बतौर जिलाध्यक्ष किसे नियुक्त किया जाना सही होगा, ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन
Observers probed minds of Congress workers for District President in Sirsa, meeting was peaceful
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिलाध्यक्षकों के चयन को लेकर पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के मन को टटोलने का काम किया। ताकि कांग्रेस पार्टी को जिला स्तर पर मजबूत किया जा सके। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने आईसीसी कोर्डिनेटर वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह बाघल, विधायक जयवीर वाल्मीकि व विधायक प्रदीप चौधरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

विज्ञापन


पर्यवेक्षक सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर पहुंचे। विधानसभा के अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से जानने के प्रयास किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बतौर जिलाध्यक्ष किसे नियुक्त किया जाना सही होगा, ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। कांग्रेस की सिरसा जिले में यह बैठक  पूर्णरूप से शांतिप्रिय तरीके से चली। किसी प्रकार का कोई विरोध कार्यकर्ताओं ने नहीं किया । 
विज्ञापन


सांसद व विधायक भी पहुंचे 
बैठक में पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, डाॅ केवी सिंह, वीरभान मेहता, भरत सिंह बैनीवाल, राजकुमार शर्मा, उर्मिल भारद्वाज, संदीप नेहरा, विशाल वर्मा, आनंद बियानी, सुभाष जोधपुरिया आदि नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed