फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nursing staff pen down strike from today

Sirsa News: ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ की तीन दिन पेन डाउन हड़ताल

Sun, 04 Oct 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
nursing staff pen down strike from today
- आज से सात अक्तूब तक दो घंटे रहेगा विरोध, चार स्वास्थ्य संगठनों ने दिया समर्थन, वॉशिंग अलाउंस जारी करने की भी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की नई मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) के विरोध में नर्सिंग स्टाफ सोमवार से तीन दिवसीय पेन डाउन हड़ताल करेगा। सिरसा नर्सिंग एसोसिएशन के आह्वान पर 5, 6 और 7 अक्तूबर को प्रतिदिन दो घंटे काम बंद रखा जाएगा।
यह विरोध दोपहर 12 से दो बजे तक जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में होगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है हालांकि ट्रामा सेंटर में सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ ने इससे पहले दो दिन काले बैज लगाकर ड्यूटी करते हुए विरोध जताया था। एसोसिएशन ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए पहले काम का बहिष्कार नहीं किया था। मांगों का समाधान न होने पर अब चरणबद्ध आंदोलन के तहत पेन डाउन स्ट्राइक का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि नर्सिंग कैडर पर लागू एमओटीपी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। एसोसिएशन ने सरकार से इस नीति को वापस लेने की मांग की है।
साथ ही, नर्सिंग कर्मियों का लंबे समय से लंबित वॉशिंग अलाउंस भी जारी करने की मांग की गई है। राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि अधिकारियों के समक्ष यह मामला कई बार उठाया गया पर समाधान नहीं हुआ।
एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी 22 जिलों के नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों से इस तीन दिवसीय पेन डाउन स्ट्राइक में शामिल होने की अपील की है।
चार संगठनों का समर्थन
नर्सिंग स्टाफ के इस आंदोलन को चार अन्य स्वास्थ्य संगठनों ने समर्थन दिया है। इनमें हरियाणा ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट एसोसिएशन शामिल है। डेंटल हाइजिनिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने भी अपना समर्थन दिया है। एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट फार्मेसी ऑफिसर्स हरियाणा और रेडियोलॉजी ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा भी साथ हैं। इन सभी चारों संगठनों ने नर्सिंग कैडर की मांगों को जायज बताया है। उन्होंने सरकार से इन मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की है।
बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन
बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने भी एमओटीपी में पद कैप किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने भी अपने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन प्रदेशभर के विधायकों को ज्ञापन दे रही है। 5 और 6 अक्तूबर को सरपंचों के माध्यम से भी ज्ञापन भेजे जाएंगे। इसके बाद 7 अक्तूबर को पंचकूला स्थित डीजी हेल्थ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

एमपीएचडब्ल्यू पदों की स्थिति
एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल चंद ने बताया कि सिरसा जिले में एमपीएचडब्ल्यू मेल के 169 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 120 पद पहले से ही खाली पड़े हैं। एमओटीपी के तहत 43 पद और रिक्त हैं जिससे कुल 163 पद खाली हो गए हैं। कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए पोर्टल पर केवल 89 रिक्त पद दिखाए गए। 74 पद कैप कर दिए गए थे, जिन पर विकल्प नहीं भरे जा सके। एसोसिएशन ने सभी स्वीकृत पदों को ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल पर खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed