{"_id":"619e8418b9e6fb4c374e833e","slug":"now-university-college-students-will-get-library-facility-sirsa-news-hsr617721982","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगी लाइब्रेरी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगी लाइब्रेरी सुविधा
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए एक और नई सुविधा देगी। अब यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों को भी पुस्तकालय की सदस्यता मिलेगी और वे उसका लाभ उठा सकेंगे। वीसी ने मंथन के बाद इसे मंजूरी दी और लाइब्रेरी प्रशासन ने इस फैसला को लागू कर दिया है।
सीडीएलयू के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में अभी तक केवल यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के ही विद्यार्थियों को सदस्यता मिलती है और वे ही नियमित रूप से इसके सदस्य हैं। सीडीएलयू कैंपस में ही यूनिवर्सिटी कॉलेज भी संचालित किया जा रहा है। इसमें भी कई कोर्स चल रहे हैं। लेकिन अभी तक कॉलेज के विद्यार्थियों को पुस्तकालय में जाने, पुस्तकें जारी करवाने या सदस्यता लेने की अनुमति नहीं थी। इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ये समस्या पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. डीपी वार्ने के संज्ञान में आई तो उन्होंने वीसी प्रो. अजमेर सिंह को विद्यार्थियों की समस्या से अवगत करवाया। वीसी ने मंथन के बाद विद्यार्थियों को राहत दी और अनुमति दी कि अब यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी पुस्तकालय के दरवाजे खोल दिए जाएं। इस फैसले से कॉलेज के विद्यार्थियों को सीधा लाभ होगा। अब यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थी भी ना केवल पुस्तकालय में जाकर पढ़ सकेंगे, बल्कि सदस्यता लेकर पुस्तकें अपने नाम से जारी भी करवा सकेंगे।
24 विभागों के 5 हजार विद्यार्थियों को पहले से मिल रही सुविधा
सीडीएलयू में 24 विभाग हैं जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, पत्रकारिता, एमबीए विभाग, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, म्यूजिक, पंजाबी इतिहास, भूगोल, बायोटेक सहित अन्य शामिल हैं। कैंपस में करीब 5 हजार विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इन सभी विद्यार्थियों के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी भी बनाई गई है। यहां कोई भी विद्यार्थी आकर पुस्तकें पढ़ सकता है या बुक जारी करवाकर कुछ समय के लिए अपने घर भी ले जा सकता है। स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में 97 हजार से अधिक किताबें, 118 जर्नल, 800 से ज्यादा थिसिस और डेजरटेशन सहित अन्य किताबें हैं। यहां विद्यार्थियों के लिए रीडिंग हॉल की व्यवस्था भी की गई है, जहां बैठकर विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
नये विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू
सीडीएलयू में शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए दाखिला प्रक्रिया कुछ सीटों को छोड़कर समाप्त हो चुकी है। ऐसे में नए विद्यार्थियों को पुस्तकालय का लाभ देने के लिए उनका पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। क्योंकि पुस्तकालय में वही विद्यार्थी प्रवेश कर सकता है जिसके पास उसकी सदस्यता हो। उसी विद्यार्थी को ही पुस्तकालय का कार्ड जारी किया जाएगा और पुस्तकें ले सकेगा। रीडिंग हॉल में भी केवल सदस्यता हासिल कर चुके विद्यार्थी ही बैठकर पढ़ सकते हैं।
अभी तक यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सदस्यता नहीं मिल पाती थी। इस समस्या को वीसी के संज्ञान में लाया गया। वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने विद्यार्थियों की समस्या पर गंभीरता से विचार किया और राहत देने का काम किया है। अब यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थी लाइब्रेरी की सदस्यता ले सकेंगे।
-प्रो. डीपी वार्ने, पुस्तकालय अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी, सीडीएलयू, सिरसा।