फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now students will be able to lodge complaint online in CDLU

Sirsa News: सीडीएलयू में अब विद्यार्थी ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे शिकायत

Fri, 02 Feb 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now students will be able to lodge complaint online in CDLU
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में प्र​शिक्षण लेते प्राध्यापक।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने गुमनाम चिट्ठी प्रकरण के बाद में विद्यार्थियों की शिकायतों के निवारण को लेकर ऑनलाइन सिस्टम लागू किया है। इस सिस्टम के तहत विद्यार्थियों की हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान किया जाएगा। शिकायत का निवारण करने वाले अधिकारी को विश्वविद्यालय के सिटीजन चार्टर के अनुरूप ही विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना होगा। इसका ऑप्शन विश्वविद्यालय की साइट पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस नए सिस्टम से शिकायत करने वाले विद्यार्थी को भी पता रहेगा कि उसकी शिकायत का समाधान किस स्तर पर हुआ है और किस अधिकारी ने किया है। पूरी तरह से पारदर्शी तकनीक के आधार पर इन ऑनलाइन स्टूडेंट ग्रीवेंस रिड्रेसल सेल को बनाया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सभी विभागों के विभागाध्यक्षों और ब्रांच अधिकारियों को पोर्टल संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के टैगोर लेक्चर थियेटर में किया गया।
विज्ञापन

क्यों जरूरत हुई महसूस
विवि के अंदर विद्यार्थियों की समस्याओं को आधार बनाकर कई प्रकार के विवाद पूर्व में खड़े किए जा चुके हैं। विवि में रिसर्च स्कॉलर से लेकर गुमनाम चिट्ठी के विवाद हाल ही के दिनों में हुए हैं। जिसके बाद विवि प्रशासन को इस ऑनलाइन सिस्टम की जरूरत महसूस हुई है। जिससे की विद्यार्थियों को कोई गुमराह न कर सकें और विभाग की गतिविधियों की पूर्ण जानकारी आलाधिकारियों का पता रहे। ताकि समय रहते हालातों को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकपाल भी होंगे जुड़े हुए
विश्वविद्यालय में लागू होने वाले इस सिस्टम में लोकपाल को भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों के लोकपाल स्तर के मामलों को सीधे लोकपाल तक भेजा जाएगा। ताकि लोकपाल स्तर पर उनका समाधान हो सके।

छात्रा ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार किताबों संबंधी, कक्षाएं न लगने संबंधी, कक्षाओं में अन्य प्रकार की आने वाली समस्याएं, अव्यवस्था संबंधी या किसी भी स्तर पर हुए दुर्व्यवहार संबंधी शिकायत आदि समस्याओं की शिकायत विद्यार्थी ऑनलाइन कर सकते हैं।

कोट्स
मॉडल ऑफ ग्रीवेंस मैनेजमेंट सिस्टम की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक के निर्देशन में हुई है। विद्यार्थी अपनी समस्याओं का ऑनलाइन पंजीकरण इस पोर्टल पर करवा सकेंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी को निश्चित समय सीमा में समस्याओं का समाधान या तथ्यात्मक जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
-प्रो. शेलेंद्र हुड्डा, लाइजन ऑफिसर, स्टूडेंट ग्रीवेंस रिड्रेसल सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed