फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now, roadways bus passes will be made for the students of PM Shri and Model schools.

Sirsa News: अब पीएमश्री और मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थियों के बनेंगे रोडवेज बस के पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Now, roadways bus passes will be made for the students of PM Shri and Model schools.
सिरसा।राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमि विद्यालय सिरसा।
सिरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अब रोडवेज बस पास बनेंगे। अब तक केवल कॉलेज के विद्यार्थियों को ही हरियाणा रोडवेज की ओर से बस पास की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब यह सुविधा पीएमश्री और मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी मिलने जा रही है। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से जिले के हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन




जिले में 14 पीएमश्री और आठ मॉडल स्कूल संचालित हो रहे हैं। योजना के अनुसार प्रत्येक खंड में दो पीएमश्री स्कूल और एक मॉडल स्कूल बनाए गए हैं। वहीं चोपटा खंड में खासतौर पर दो मॉडल स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों में दूरदराज गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं, जिन्हें अब बस पास की सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




छठी से 8वीं तक के बच्चों को सुविधा



योजना के तहत विशेष रूप से छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बस पास जारी किए जाएंगे। अब तक स्कूली बच्चों को यह सुविधा नहीं दी जाती थी और केवल कॉलेज स्तर के छात्र ही इसका लाभ उठा पाते थे। विभाग का मानना है कि इस निर्णय से बच्चों की स्कूल तक आने-जाने की समस्या काफी हद तक दूर होगी और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार बनाए जाएंगे बस पास

शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक विशेष फाॅर्म तैयार किया है। विद्यार्थी को यह फाॅर्म भरकर अपने स्कूल हेड से साइन करवाने होंगे। साइन किए हुए फाॅर्म को रोडवेज जीएम कार्यालय में जमा करवाने के बाद पास जारी किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फार्म प्रक्रिया सरल रखी गई है, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी तरह की दिक्कत न आए।

विद्यार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं होगी। अब तक अभिभावकों को रोजाना बस का किराया देना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। पास बनने के बाद बच्चों को नाममात्र की फीस पर महीनेभर के लिए बस यात्रा की सुविधा मिल जाएगी। इसका फायदा खासकर उन परिवारों को होगा जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।






-----------------

वर्जन

इस निर्णय से न केवल विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि पढ़ाई में भी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। कई बार दूरी और किराये की समस्या के कारण बच्चे स्कूल से अनुपस्थित हो जाते थे। अब बस पास मिलने से उनकी नियमितता में सुधार होगा। --- विनोद कुमार, एपीसी, समग्र शिक्षा अभियान, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed