{"_id":"682a1c2d3f8ffdb3f001ff01","slug":"now-if-a-contractor-roams-around-with-a-file-in-the-city-council-then-action-will-be-taken-against-the-je-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138104-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगर परिषद में अब ठेकेदार फाइल उठाकर घूमे तो होगी जेई पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगर परिषद में अब ठेकेदार फाइल उठाकर घूमे तो होगी जेई पर कार्रवाई
विज्ञापन
इंजीनियरिंग शाखा
सिरसा। नगर परिषद की विकास परियोजनाओं के टेंडर लेने वाले ठेकेदार भुगतान के लिए नगर परिषद कार्यालय में चक्कर काटते रहते हैं। वहीं भुगतान नहीं होने व जुर्माना लगने पर ठेकेदार अधिकारियों पर रिश्वत के आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नवनियुक्त एक्सईएन विजय गोयल ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि कोई ठेकेदार फाइल लेकर उनके कक्ष में नहीं आएगा।
इतना ही नहीं, इंजीनियरिंग विंग में भी नजर नहीं आना चाहिए। यदि कोई ठेकेदार फाइल लेकर घूमता नजर आता है तो जिस जेई के अंतर्गत वह काम आता है, उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिस्टम के अनुसार कार्यालय में काम किया जाएगा। दरअसल, लंबे समय से ठेकेदार स्वयं फाइल उठाकर इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों से लेकर अकाउंट शाखा में चक्कर काटते हुए देखे गए हैं।
यह है नियम
नियमानुसार ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य करने के साथ-साथ उसके भुगतान मांग करनी होती है। जेई के स्तर पर मौका निरीक्षण कर वर्क संबंधी फाइल को तैयार किया जाता है। ठेकेदार को किस्तों में पैसा जारी होता है। यह कार्य जेई का होता है कि वह अपनी एमबी में नोट करने के साथ दस्तावेज और फोटो सहित ठेकेदार की भुगतान की फाइल को आगे बढ़ाए। जेई ही फाइल लेकर एसडीओ के पास जाएगा। एसडीओ उस फाइल को एक्सईएन पास लेकर जाएगा। फाइल पर साइन होने के बाद फिर से फाइल जेई के पास जाएगी और उसे अकाउंट शाखा में भेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं, फाइल को कार्यालय में संभालकर रखने की जिम्मेदारी जेई की होती है।
विज्ञापन
गायब हो जाती है फाइलें और दस्तावेज
जानकारी के अनुसार, कई विकास कार्यों की फाइलें नगर परिषद कार्यालयों से गायब हो चुकी हैं। उन फाइलों का न ठेकेदार को पता है और न ही जेई को पता है। कई बार ठेकेदार की ओर से भी फाइल को गुम कर दिया जाता है, क्योंकि उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होती है। इसलिए जेई स्तर के अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार फाइलों के गायब करने के आरोप ठेकेदारों पर लग चुके हैं, जो जांच या विवादों में रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- ठेकेदार कोई भुगतान या विकास कार्य की फाइल लेकर नहीं आएगा। संबंधित जेई और एसडीओ ही उस फाइल को लेकर आएंगे। यदि कोई ठेकेदार फाइल लेकर कार्यालय में चक्कर काटता हुआ पाया जाएगा तो संबंधित जेई पर कार्रवाई की जाएगी।
- विजय गोयल, एक्सईएन, नगर परिषद