फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now Corona vaccine will be installed only three days a week

अब सप्ताह में तीन दिन ही लगेगी कोरोना वैक्सीन

Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now Corona vaccine will be installed only three days a week
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सप्ताह में तीन दिन ही कोरोना वैक्सीन लगाने की प्लानिंग बनाई गई है। जिसके लिए विभाग ने दिनवार तय कर दिए हैं। जबकि अन्य दिनों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की पहले की तरह से ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि अन्य मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को जिले में सात जगह फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई। सात जगहों पर 400 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया था परंतु महज 68 लोग ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत हेल्थ वर्कर्स को दूसरी डोज लग रही है। चरण सिंह अस्पताल सिकंदरपुर में 95 हेल्थ वर्कर्स को तथा नागरिक अस्पताल में 63 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ वर्कर्स को 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चार से 12 सप्ताह के भीतर दूसरी डोज लगवाई जा सकती है। जिले में 1045 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। जबकि दूसरे डोज के कुल 158 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार, मंगलवार और वीरवार को लगेगी कोरोना वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सोमवार, मंगलवार और वीरवार को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि वीरवार को पुलिस कर्मियों की ड्यूटी किसान आंदोलन में लगे होने के कारण पुलिस कर्मियों को वैक्सीन नहीं लग पाई। जिसके पश्चात अब शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के एक केंद्र पर पुलिस जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया अब केंद्रों पर तीन दिन ही की जाएगी। इन्हीं दिनों में कर्मी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच सकते है। अन्य दिनों में कर्मचारियों को पहले की तरह ड्यूटियों पर लगाया जाएगा। ताकि अन्य मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed