{"_id":"66df58039f7156e789092c86","slug":"notices-served-to-1400-people-after-larvae-were-found-sirsa-news-c-128-1-slko1008-125454-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम में जुटा स्वास्थ्य विभाग, लारवा मिलने पर 1,400 लोगों को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेंगू और मलेरिया की रोकथाम में जुटा स्वास्थ्य विभाग, लारवा मिलने पर 1,400 लोगों को थमाए नोटिस
Tue, 10 Sep 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिरसा की जेजे कॉलेानी में डेंगू और मलेरिया रोधी जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
सिरसा। जिले में बारिश के बाद डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए 55 टीमें काम कर रही हैं। जिन इलाकों में जलभराव की समस्या है वहां दवा का छिड़काव किया जा रहा है। लारवा मिलने पर 1,400 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
गांव, शहर में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। उन्हें मलेरिया या डेंगू होने की आशंका है। इसे रोकने के लिए सोमवार को जेजे कॉलोनी, नाथ मोहल्ला ओर सीडीएलयू में दवा का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमें फील्ड में है और लोगों को जागरूक कर रही हें। जिले में अब तक एक लाख एक हजार के करीब लोगों की स्लाइड बनाई जा चुकी है। डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए 500 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
जिले में मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 55 टीमें काम कर रही हैं। एंटी लारवा सर्वे व जलभराव वाली जगह पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है। यदि किसी के घर लारवा मिलता है तो उसे सख्त हिदायत के साथ नोटिस भी दिया जा रहा है। -डॉ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।