{"_id":"662d59f7c1142457cc0619f4","slug":"nomination-process-will-start-from-tomorrow-from-11-am-to-3-pm-sirsa-news-c-128-1-slko1008-118969-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नामांकन प्रक्रिया कल से, सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नामांकन प्रक्रिया कल से, सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे नामांकन
Sun, 28 Apr 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी जो छह मई तक चलेगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (आरओ) आरके सिंह ने बताया कि नामांकन की जांच सात मई को होगी। नौ मई तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया चलेगी। 25 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चार जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
चुनाव के लिए शुक्रवार शाम स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में नामांकन प्रक्रिया की रिहर्सल हुई। इसमें उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। आरओ ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) और प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी पूरी गहनता से इसे समझें ताकि मौके पर असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि आप सभी अनुभवी हैं। आप में से कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों ने पहले भी कई चुनाव करवाए। इसलिए अपने अनुभव का बेहतर इस्तेमाल करें और एक-दूसरे से तालमेल कर चुनाव के महापर्व को सफलतापूर्वक करवाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
-- -- -- -- इनसेट
लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में ड्यूटी लगना गर्व का विषय : आरके सिंह
आरओ आरके सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। चुनाव में ड्यूटी लगना अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने जिले में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने सूचना हैंडबुक छपवाई है। सभी कर्मचारी और अधिकारी इस पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें।