फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nohar feeder canal going to Rajasthan broken, fields of village Makhosrani and Darba Kalan filled with water

Sirsa News: राजस्थान जाने वाली नोहर फीडर नहर टूटी, गांव माखोसरानी व दड़बा कलां के खेतों में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Nohar feeder canal going to Rajasthan broken, fields of village Makhosrani and Darba Kalan filled with water
गांव दड़बा कलां व माखोसरानी के समीप नोहर फीडर टूटी हुई।
चोपटा। गांव दड़बा कलां व माखोसरानी के समीप नोहर फीडर नहर सोमवार सुबह 7 बजे के आस पास अचानक टूट गई। इससे करीब नोहर फीडर नहर में सौ फुट का कटाव हो गया। नहर टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहराना हेड से नहर को बंद करवा दिया। इसी के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी व मौके पर पहुंचे। नहर में आए कटाव को जल्द ही ठीक करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

बता दें कि नोहर फीडर नहर टूटने से जिन किसानों ने गेहूं की अगेती बिजाई की थी। उन फसलों को नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, जलभराव होने के कारण अब दोबारा फसल की बिजाई में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि गेहूं की बिजाई का समय निकलता जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि नहर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से टूटती है। इस सीजन में कई बार यह नहर टूट चुकी है और आज तक इसे मजबूत करने का काम नहीं किया गया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह ने बताया कि नोहर फीडर नहर सुबह करीब 7 बजे टूट गई। नहर टूटने से करीब सौ फुट का कटाव हुआ है। जिसे ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed